योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनेंगे रालोद विधायक अनिल

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के मंत्रीमंडल विस्तार में रालोद कोटे से पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह की काॅल के बाद उनके मंत्री बनने की पुष्टि हुई। काॅल के बाद ही अनिल कुमार अपने समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंच गए।

विधायक मूल रूप से सहारनपुर के गांव तहारपुर के रहने वाले हैं। पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद के सिंबल पर अनिल कुमार ने भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल को हराया था। चुनाव से पहले अनिल कुमार सपा में सक्रिय थे, लेकिन रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़कर वह तीसरी बार विधायक चुने गए थे। इससे पहले चरथावल सुरक्षित सीट से बसपा के टिकट पर वह पहली बार 35417 वोट पाकर विधायक बने थे। साल 2012 में परिसीमन के बाद सुरक्षित सीट पुरकाजी बनीं। अनिल कुमार दूसरी बार पुरकाजी से विधायक चुने गए थे। साल 2017 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2022 में वह रालोद के सिंबल पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। भाजपा के साथ गठबंधन होने के बाद अनिल कुमार सपा का चेहरा होने के बावजूद भी जयंत चौधरी के साथ मजबूती से रहे और रालोद कोटे से आज उनको योगी सरकार की कैबिनेट में पहुंचाने की तैयारी कर ली गई है। इसके साथ ही उनके समर्थकों में उत्साह चरम पर बना हुआ है।

रालोद के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुरकाजी सीट से पार्टी के विधायक अनिल कुमार को पार्टी कोटे से योगी सरकार में मंत्री बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कोई अन्य मंत्री नहीं बनाया जा रहा है। पहले रालोद कोटे से दो विधायकों के मंत्री बनने की चर्चा जोरों पर थी, लेकिन एनडीए घटक दलों के कोटे से मंत्री बनाने की भाजपा में बनी सहमति के आधार पर ही एक विधायक को मंत्री बनाने का प्रस्ताव रालोद मुखिया को मिला था, उसके अनुसार ही जातिगत समीकरणों को साधते हुए जयंत चौधरी ने दलित समाज से आने वाले अनिल कुमार को मंत्री बनाने की पहल की।

इसे भी पढ़ें:  खनन माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन किए गए सीज

इससे पहले वो बागपत से जाट समाज के राजकुमार सांगवान और गुर्जर समाज से चंदन सिंह चौहान को बिजनौर सीट से प्रत्याशी बना चुके हैं। जाट, गुर्जर और दलित के त्रिकोणीय समीकरण को रालोद मुखिया ने कायम रखा है। इसमें पहले बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान को मंत्री बनाये जाने की पूरी संभावना बनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर जयंत चौधरी के निर्णय ने सभी को चौंका दिया। अनिल कुमार ने कहा कि वो पार्टी नेतृत्व के निर्णय को लेकर आभार व्यक्त करते हैं। पार्टी हित के लिए वो आम कार्यकर्ता बनकर काम करेंगे। वो पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ करते हुए सभी का विश्वास गठबंधन के हक में जीतने का प्रयास करेंगे। इस चुनाव में एनडीए गठबंधन 400 पार की सफलता अर्जित कर पीएम नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगा। 

इसे भी पढ़ें:  BAR ELECTION-मंगलवार को कोल्ड डे पर कचहरी में दिखी चुनावी गरमाहट

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  कोल्ड-डे पर ठिठुराया मुजफ्फरनगर, ठंड से कांपे हाड़स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के आरोपी पुलिसकर्मी को पीड़िता से करनी पड़ी शादीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक ने मांगा 450 रुपये गन्ना मूल्यभाकियू नेता

Read More »