नवविस्तारित वार्ड 31 में पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू कराया नलकूप निर्माण

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को बरसात के बीच शहर के नवविस्तारित क्षेत्र वार्ड 31 के अंतर्गत अंकित विहार में पेयजल संकट से जूझ रहे नागरिकों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 15वें वित्त आयोग की निधि से 20 लाख रुपये की लागत से स्थापित होने वाले नए नलकूप निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए शुभारंभ किया। इस नलकूप से लाल बाग, अंकित विहार, वर्मा पार्क और आस-पास की कई कालोनियों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

शहर के वार्ड 31 अंकित विहार क्षेत्र में नगर पालिका परिषद् की ओर से पेयजलापूर्ति सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नये नलकूप स्थापना के लिए निर्माण कार्य को शुरू कराया। इस दौरान वार्ड में पहुंचने पर वार्ड सभासद बबीता उर्फ बॉबी सिंह के साथ स्थानीय नागरिकों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। यहां पर भूमि पूजन के उपरांत नलकूप के बोरिंग का कार्य प्रारम्भ कराया गया।

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी आवश्यकता की पूर्ति करना हमारा कर्तव्य है। यह क्षेत्र सीमा विस्तार के बाद शहर से जुड़ा है और विस्तारीकरण के बाद इस क्षेत्र में जल संकट की समस्या बनी हुई थी। जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नलकूप की स्थापना का निर्णय लिया गया है, जिससे क्षेत्र की स्थिति में निश्चित रूप से सुधार होगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की योजनाओं की सहायता से नगर के प्रत्येक मोहल्ले में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मिलकर भी वार्ड की समस्याओं को समझने का प्रयास किया और भरोसा दिया कि पालिका इस नवविस्तारित क्षेत्र में सभी प्रकार के कार्यों को कराने में प्राथमिकता रखेगी। साथ ही उन्होंने लोगों ने अपने वार्ड को स्वच्छ और आदर्श वार्ड बनाने में पालिका के सफाई कर्मियों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सहयोग करने के लिए भी प्रेरित किया।

गौरतलब है कि जिस क्षेत्र में नलकूप लगाया जा रहा है, वह राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का भी आवासीय क्षेत्र है। पालिका अध्यक्ष ने जनता के लोगों को भरोसा दिलाया कि नलकूप निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा और इसके बाद संबंधित क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। यह पहल ना सिर्फ पेयजल संकट को दूर करेगी बल्कि लोगों के जीवनस्तर में भी सुधार लाएगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय सभासद बबीता सिंह के अलावा पालिका बोर्ड सदस्य अमित पटपटिया, हिमांशु कौशिक, अमित कुमार, योगेश मित्तल, भाजपा नेता विकल्प जैन, कपिल पाल और क्षेत्र के अन्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नगरपालिका परिषद द्वारा उठाए गए इस जनहितैषी कदम की सराहना की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हैलो टैक्सी के नाम पर अधिवक्ता से की ठगी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हैलो टैक्सी के नाम पर अधिवक्ता से की ठगीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हैलो टैक्सी के नाम पर अधिवक्ता से की ठगीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब शहर बनकर निखरेगा पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थभाकियू नेता विकास

Read More »