अचानक लगे कैंटर के ब्रेक, डीजे और जनरेटर में दब गए कांवडिए, एक की मौत

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भैंसी कट के पास कैंटर से जेनरेटर गिरने से आठ कांवड़िया घायल हो गए, जिनमें दिनेश की मौत हो गई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। रतनपुरी थाना क्षेत्र से आयशर कैंटर में सवार होकर कांवड़िया हरिद्वार जा रहे थे। रायपुर नंगली से आगे भैंसी कट के पास ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने के कारण कैंटर में रखा जेनरेटर पीछे की तरफ खिसककर कांवड़ियों के ऊपर गिर गया। कैंटर में बैठे मेरठ के मोदीपुरम निवासी दिनेश, पवन, और दिल्ली के रघुवीर नगर निवासी कृष्णा, यश, नितेश, सन्नी, अनिल और अजय सहित 11 कांवड़िया घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दिनेश की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। कांवड़िए की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें:  इंस्पेक्टर महावीर के गुडवर्क से मायूस चेहरों पर आई मुस्कान

दो अगस्त को सावन की शिवरात्रि पर भगवान भोले के जलाभिषेक के लिए दिल्ली से हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए कांवड़िया निकले थे। रतनपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मिनी कैंटर के अचानक ब्रेक लगने से बड़ा हादसा हो गया। कैंटर में बंधा डीजे और जेनरेटर कांवड़ियों के ऊपर गिर गया। जिसमें एक डाक कांवड़ियां की मौत हो गई, जबकि 11 कांवड़ियां घायल हो गए। बताया गया कि दिल्ली के रघुवीर नगर खयाला क्षेत्र निवासी राहुल पुत्र राजेश, पवन पुत्र विजय, नितिन पुत्र तनवर, पवन पुत्र अशोक, गुलशन पुत्र विनोद, रोनित सहगल पुत्र अशोक कुमार, यश पुत्र अजय कुमार, नितेश पुत्र मनोज, सन्नी पुत्र जय सिंह, अनिल, अजय पुत्र मुन्नू, दिनेश निवासी मोदीपुरम जनपद मेरठ आदि डाक कांवड़ियों का जत्था कैंटर में डीजे लगाकर हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रतनपुरी क्षेत्र में रायपुर नंगली के निकट आगे चल रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कैंटर पर पीछे बंधा डीजे और जेनरेटर कांवड़ियों के ऊपर गिर गया। इनमें काफी कांवड़िया दब गये। हादसे के बाद घायलों को पुलिस ने सेंट फ्रासिंस और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां से दिनेश को गंभीर अवस्था के चलते मेरठ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायलों को उपचार के बाद रेफर किया गया है। सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने घटना के सम्बंध में बताया कि बुधवार को थाना रतनपुरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि 01 आयशर कैन्टर नम्बर एचआर74 बी 9921 जिसमें 08-10 कांवडिये हरिद्वार जा रहे थे, रायपुर नंगली से आगे भैंसी कट के पास ड्राईवर के अचानक ब्रैक लगाने के कारण कैन्टर में रखा जनरेटर पीछे की तरफ खिसक कर कावंडियों के ऊपर गिर गया जिस कारण कैंटर में बैठे कावंडिया दिनेश, पवन और कृष्णा गम्भीर रूप से घायल हो गये तथा कई अन्य कांवड़िया को साधारण चोटें आयी हैं। सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुरी द्वारा मय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घायलों उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से गंभीर घायल दिनेश की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ सुरक्षा उत्तर प्रदेश: सीएम की सुरक्षा कड़ी, हर जिले में विशेष यूनिट

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में शुरू हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीटवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में लगाया स्टेटस, लोगों

Read More »