MUZAFFARNAGAR-पुलिस भर्ती परीक्षा में लापरवाही पर चार पुलिस कर्मी सस्पेंड

मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार से प्रारम्भ हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान कुछ पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी अभिषेक सिंह बेहद सख्त नजर आये। उन्होंने ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इसके साथ ही सवेरे से ही एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा भर्ती परीक्षा के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त परखने के लिए परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जाता रहा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नती बोर्ड लखनऊ द्वारा 23 से 25 और फिर 30 व 31 अगस्त को आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के पहले दिन ही भारी हलचल नजर आई। जनपद मुजफ्फरनगर में 16 परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिदिन 02 पालियों में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी अभिषेक सिंह शुक्रवार की सुबह से ही परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण करते हुए नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर लोकसभा-2019 में फेल हो गए थे सभी एग्जिट पोल

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा गांधी पॉलीटेक्निक भोपा रोड, सनातन धर्म महाविद्यालय भोपा रोड, एसडी इण्टर कॉलिज, सर छोटूराम डिग्री कॉलेज सर्कुलर रोड, राजकीय इण्टर कॉलेज सर्कुलर रोड सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करते हुए परीक्षा केन्द्रो पर सीसीटीवी कैमरों, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के दोषी पाये जाने पर चार पुलिस कर्मियों को एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। पुलिस कप्तान द्वारा की गई इस कार्यवाही से विभाग में हलचल मच गई और दूसरे परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस फोर्स भी अलर्ट हो गया। 

इसे भी पढ़ें:  कंपनी ने वाहनों की चाबी छीनी, बेरोजगार हो गये कर्मचारी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर में किया आरसीसी सड़क का लोकार्पणस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर में किया आरसीसी सड़क का लोकार्पणवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  निर्धन बेटी का विवाह कराकर मुज़फ्फरनगर पुलिस ने पेश

Read More »