खनन माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन किए गए सीज

मुजफ्फरनगर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम सदर निकिता शर्मा के निर्देश पर सिटी नायब तहसीलदार हरेन्द्र पाल सिंह और अमित कुमार ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मिमलाना और ग्राम रई क्षेत्र में अवैध खनन में संलिप्त कई वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया।

एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने बताया कि प्रशासन को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि उक्त क्षेत्रों में खनन माफिया अवैध तरीके से मिट्टी और रेत का दोहन कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सदर ने टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। टीम ने बुधवार देर रात छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य भारी वाहन पकड़े गए, जो बिना अनुमति के खनन सामग्री का परिवहन कर रहे थे।

कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, कई वाहन चालकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन की सतर्कता के चलते उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गए वाहनों को तत्काल सीज कर तहसील परिसर में खड़ा करवा दिया गया है। एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिले में अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त माफियाओं में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यावरणीय संतुलन को बचाने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस तरह की छापेमारी और भी तेज की जाएंगी ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल के आवास पर महाकुंभ से आए साधु-संत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  टूटे सपने लेकर अमेरिका से मुजफ्फरनगर वापस लौटे दो युवकस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सीमेंट कारोबारी ने पहले पढ़ी नमाज फ‍िर खुद को गोली मारीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  BAPPA BIRTHDAY-शनिवार को भक्तों का कल्याण करने नगर भ्रमण

Read More »