बड़ी डीजे कांवड़ रोकने को कांवड़ियों के बीच पहुंचे एसपी सिटी पसीने में डूबे

मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहे के निकट सैकड़ो डीजे कावड़ पहुंचने से यातायात व्यवस्था गड़बड़ाई। एडीजी मेरठ जोन ध्रुवकांत ठाकुर और एसएसपी अभिषेक सिंह भी आधी रात में रामपुर तिराहा डायवर्जन पॉइंट पर पहुंचे। व्यवस्था बनाने में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत पसीना में भीगे दिखे। कसाना डीजे की कावड़ समेत एक दर्जन से अधिक बड़े डीजे को रामपुर तिराहे पर पुलिस ने रोक कर अनाउंसमेंट करके नेशनल हाईवे की ओर से आगे भेजा। शहर में कसाना डीजे और अन्य बड़े डीजे के फंसने का अंदेशा था। रामपुर तिराहे के निकट सिलाजुड्ड़ी गांव के गुर्जर समाज के लोगों ने कसाना डीजे के मालिक उमेश कसाना का सम्मान किया और उन्हें ट्रॉफी भेंट की।

इसे भी पढ़ें:  मां के नाम पेड़ हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी: मीनाक्षी स्वरूप

कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए गत रात्रि को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन ध्रुवकान्त ठाकुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस अधिकारीयों के साथ भूराहेडी चौक पोस्ट अन्तर्राज्यीय उत्तराखण्ड यूपी बार्डर पर बनाए गए कांवड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।

कांवड़ कंट्रोल रूम निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कावंड़ मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज को चेक किया तथा डियूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कैमरों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए निगरानी करे, कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन दिखने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराये, यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र सहायता उपलब्ध करायी जाए तथा उत्तराखण्ड पुलिस के साथ समन्वय बनाये ऱखे व आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहें। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्तर्राज्यीय बार्डर पर कांवड सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कावंड़ यात्रियों की सुरक्षा व सुगमता के लिए लगी बैरियर व्यवस्था को चेक किया गया तथा डियूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान एसएसप्ी द्वारा रामपुर तिराहा पर स्वंय़ उपस्थित रहकर कांवडियों के सुरक्षित आवागमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था का संचालन कराया गया। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को कराया पंजाब का वर्चअल टूर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को कराया पंजाब का वर्चअल टूरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वत में लोक निर्माण विभाग के एक्सईन गिरफ्तारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA-प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने शिव भक्तों पर

Read More »