योग से मिलती है मानसिक शक्तिः समाजसेवी मनीष चौधरी

मुजफ्फरनगर। भारत स्काउट और गाइड द्वारा वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि योग साधना से मानसिक रूप से हमें शक्ति प्राप्त होती है। योग और प्राणायाम अपनाकर ही हम स्वस्थ रहे सकते हैं, निरोगी बन सकते हैं। उन्होंने इसके लिए युवाओं को संदेश देकर योग को नियमित दिनचर्या बनाने के लिए प्रेरित भी किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खूनी मोड बिलासपुर कट पर पुल बनने का रास्ता साफ

इस कार्यक्रम का शुभारंभ 19 जून को जिला अधिकारी एवं स्काउट संस्था अध्यक्ष उमेश मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास के संरक्षण में आयोजित इस शिविर का संचालन जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, स्काउट कमिश्नर विजय कुमार शर्मा, सहायक गाइड कमिश्नर रेणु गर्ग, सचिव अनिल कुमार कौशिक और कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी ने समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी का स्वागत किया। बाल कल्याण विभाग से डॉ. राजीव कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। योग सत्र का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज के पूर्व पीटीआई अशोक वर्मा ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को प्राणायाम और विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया। मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीष चौधरी ने योग को मानसिक व शारीरिक सुदृढ़ता का माध्यम बताया और विद्यार्थियों को निरंतर योग करने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश के खिलाफ हिन्द मजदूर किसान समिति ने किया प्रदर्शन

इस अवसर पर डीडीसी भारत भूषण अरोड़ा, श्रीमती प्रभा दहिया, ट्रेनिंग काउंसलर कुमारी ज्योति ने स्काउटिंग नियमों की जानकारी दी और सामूहिक योगाभ्यास कराया। विद्यालय की प्रवक्ता शैली रंजन, एसडी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अरविंद कुमार, वरिष्ठ लीडर ट्रेनर संतोष कुमार वर्मा और योग शिक्षक शगुन त्यागी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजेश कुमारी ने छात्राओं से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया और 21 जून को डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित सामूहिक योग दिवस में भाग लेने का आवाहन किया। राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ।

इसे भी पढ़ें:  दो शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, 95 हजार रुपये बरामद

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  लद्दावाला के मुसलमानों ने पूरी दुनिया को दिया भाईचारे का संदेशस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश के खिलाफ हिन्द मजदूर किसान समिति ने किया प्रदर्शनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  जन आक्रोश रैली में महिलाओं को होगी भागीदारीः पूनमभाकियू

Read More »