दतियाना में तेज हवा के जोर से बिटोड़ो में लगी आग, गांव में रही अफरातफरी

मुजफ्फरनगर। थाना छपार क्षेत्र के गांव दतियाना में बुधवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आधा दर्जन उपलों के बिटोड़ों में अचानक आग भड़क उठी, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  कंपनी ने वाहनों की चाबी छीनी, बेरोजगार हो गये कर्मचारी

दतियाना में दिन निकलते ही आधा दर्जन ऊपलो के बिटोड़ो में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को दी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम नें कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पश्चिम उत्तर प्रदेश में सुबह से चल रही तेज हवाओं की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास रखे उपलों के बिटोड़ांे में आग फैल गई। फायर सर्विस आफिसर आरके यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह सवेरे ही गांव दतियाना में आग लगने की सूचना मिली थी। उसकी सूचना पर तुरंत फायर टेंडर को भेज दिया था। दो-तीन गाड़ीयों नें मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि लगातार चल रही तेज हवाओं की वजह से आग अन्य जगहा भी फैल सकती थी। लेकिन गनीमत रही की बीटोड़े ग्रामीण आबादी से बाहर रखे हुए थे।

इसे भी पढ़ें:  बंधन बैंक कर्मी को लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, तीन गिरफ्तार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *