मीनाक्षी चौक पर असामाजिक तत्वों ने सिपाही को गिरा-गिराकर पीटा

मुजफ्फरनगर। शहर के मीनाक्षी चौक पर कुछ असामाजिक तत्वों को झगड़ा और मारपीट करने से रोकने के लिए पहुंचे पुलिस के सिपाही की वर्दी पर हाथ डालकर सरेआम ही उसको गिरा-गिराकर पीटने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कम्प मच गया। अपनी वर्दी की आन और शान बचाने के लिए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की और सिपाही की पिटाई तथा उसकी वर्दी पर हाथ डालने वाले पांच असामाजिक तत्वों को दबोचकर उनको हवालात में डाल दिया। इनमें से एक आरोपी के तन पर तो कपड़ों का भी अभाव नजर आया। इन असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी होने के बाद ही उनको छुड़वाने के लिए सिफारिशों का भी दौर खूब चला, लेकिन पुलिस ने अपनी आन बचाने के लिए सभी सिफारिशों को दरकिनार करते हुए इन असामाजिक तत्वों का होश ठिकाने लगाने के लिए कार्यवाही की।

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक सिपाही को चार पांच युवकों के द्वारा पकड़कर उसके साथ खींचता तानी और धक्कामुक्की करने के साथ ही गिरेबां पकड़कर गिरा-गिराकर पीटा जा रहा है। सिपाही उस समय ड्यूटी पर बताया गया है और वो मौके पर झगड़ा होने की सूचना पर पहुंचा था। बताया गया कि जब सिपाही ने झगड़ा कर रहे युवकों में कुछ को पकड़ा तो उस पर ही हमला कर दिया गया। ये असामाजिक तत्व सिपाही को खींचते हुए काफी दूर तक ले जाते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जनपद पुलिस में हड़कम्प मच गया। यह वायरल वीडियो थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अन्तर्गत मीनाक्षी चौक पर हुए झगड़े का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने हरकत में आते हुए कार्यवाही की और मामले में सिपाही की वर्दी पर हाथ डालकर उसके साथ मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मीनाक्षी चौक पर झगड़ा करने वाले व पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मीनाक्षी चौक पर मारपीट व झगड़ा करने वाले पांच आरोपियों में अक्षय बालियान पुत्र भगवान पाल सिंह निवासी जाट कॉलोनी थाना सिविल लाइन उम्र 19 वर्ष, अक्षय कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर उम्र 19 वर्ष, निक्की पुत्र सुनील निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर उम्र 24 वर्ष, निकुंज पुत्र बिल्लू निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर उम्र 21 वर्ष और गौरव पुत्र रिशिपाल निवासी ग्राम सोरम थाना शाहपुर उम्र 29 वर्ष को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कंपनी बाग में होगी बोटिंग, टॉय ट्रेन कराएगी रोमांचक यात्रा

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रक, पत्नी के साथ जिंदा जल गया सिपाहीहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  आईएमए ने कॉमन चेस्ट प्रॉब्लम्स पर

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रक, पत्नी के साथ जिंदा जल गया सिपाहीहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  पूर्व कैबिनेट मन्त्री सुरेश राणा के नेतृत्व मे थानाभवन मे निकाली

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »