पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया आशादीप मंदबुद्धि संस्थान का भ्रमण

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने जानसठ रोड स्थित विष्णु विहार में सामाजिक सहयोग के साथ संचालित किये जा रहे आशादीप मूक बधिर एवं मन्दबुद्धि संस्थान का भ्रमण करते हुए वहां पर अध्ययनरत विशेष बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। उनकी शिक्षा, प्रशिक्षण और उपचार के साथ ही उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए हो रहे उपयोग और प्रयोग के बारे में जानकारी ली तथा संस्था व शिक्षकों की सराहना करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

जानसठ रोड विष्णु विहार में मूक, बधिर एवं मंदबुद्धि बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का कार्य सामाजिक संस्था आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कई वर्षों से की जा रही है। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण करते हुए वहां पर विशेषता वाले बच्चों के प्रशिक्षण, शिक्षा और रहन सहन के साथ ही उनके विशेष उपचार की व्यवस्था को भी परखा। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष इंजी. लोकेश चन्द्रा, प्रभारी उपमंत्री नरेश गुप्ता एवं रामबीर सिंह सदस्य कार्यकारणी ने संयुक्त रूप से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का बुके एवं पुष्प माला देकर स्वागत किया।

लोकेश चन्द्रा ने इस विशेष स्कूल के बारे में विस्तार से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को जानकारी देते हुए बताया कि इस संस्थान का शुभारम्भ उनके ससुर और वरिष्ठ सपा नेता पूर्व मंत्री स्व. चितरंजन स्वरूप द्वारा की गई थी। उनके द्वारा स्व.चितरंजन स्वरूप द्वारा स्कूल के उद्घाटन के शिलापट को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ ही अन्य सभी अतिथियों द्वारा सभी बच्चों की कक्षा में जाकर बच्चों से वार्ता की एवं उनके द्वारा पढ़े जा रहे विषय एवं किये गये कार्य को देख कर शिक्षिकाओं व बच्चों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्रीमती मीनाक्षी जी ने संस्थान के कम्प्यूटर रूम, हॉल एवं स्पीच थैरेपी की व्यवस्था को भी परखा। इस दौरान उनके द्वारा संस्थान को सभी प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ प्रदीप शर्मा, पूर्व सभासद आशु गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी भूमि पर मस्जिद और दुकान बनाने पर रोष

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  काशी-प्रयागराज समेत सात जिलों को मिलाकर बनेगा धार्मिक क्षेत्रजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »