आंध्र प्रदेश में बाग का सपना दिखाकर 69.23 लाख की ठगी

मुजफ्फरनगर। आंध्र प्रदेश में जमीन खरीदकर फलों का अपना बाग लगाने और उसके सहारे अच्छी खासी आमदनी का झांसा देते हुए शहर के एक व्यापारी से शातिर ठग के द्वारा 69.23 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पैसा मांगा गया तो ठग द्वारा व्यापारी को धमकाया गया और हत्या तक की धमकी दे डाली। कंपनी भी बंद हो गई और शातिर ठग भी आंध्र प्रदेश से अपना सभी कुछ बेचकर चला आया। हालांकि आरोपी अभी मुजफ्फरनगर जेल में बंद हैं, लेकिन पीड़ित को न तो उसकी जमीन मिली और न ही लगाया गया पैसा। शिकायत के बाद एसएसपी ने सीओ मंडी से प्रकरण की जांच कराई, जांच के बाद अब शातिर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी सहित नौ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला पटेलनगर निवासी सचिन गर्ग पुत्र बिजेन्द्र कुमार गर्ग ने 29 सितम्बर 2024 को एसएसपी अभिषेक सिंह से मिलकर उनको एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें सचिन ने बताया था कि उसके जानकारों नवीन बोस पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम सैन्दल कलां जिला सोनीपत हरियाणा और अमित कुमार पुत्र राजबीर सिंह निवासी द्वारिकापुरी लिंक रोड मुजफ्फरनगर द्वारा 16 सितम्बर 2015 को शहर के होटल ओमेगा में पुनीत नन्दा पुत्र जितेन्द्र नन्दा निवासी सैक्टर-8 चण्डीगढ़ से मिलवाया था। इस मुलाकात के दौरान पुनीत नन्दा ने सचिन को बताया था कि वो आंध्र प्रदेश के जिला अनन्तपुर नया में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में कृषि योगय जमीन खरीदने और बेचने का काम करता है। इसके लिए उनकी कंपनी कर्ल्स बिल्ड टैक प्रा. लि. काम करती है, जिसमें वो सह निदेशक है और राजेन्द्र अग्रवाल मुख्य निदेशक हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हत्या के बाद जलाया युवक का शव, मचा हड़कम्प

सचिन को बताया गया कि यदि वो वहां पर भूमि खरीदते हैं तो कंपनी उसको कृषि योग्य बनाकर उस पर फलों का बाग लगाते हुए आधुनिक तरीकों को अपनाकर कम समय से ज्यादा उत्पादन हासिल करेगी। इसके लिए एक एकड़ फसल के लिए 9375 रुपये प्रतिमाह की दर से मुनाफा दिया जायेगा। सचिन का कहना है कि उसने इस डील पर विश्वास करते हुए उसी दिन होटल ओमेगा में ही जमीन खरीदने का सौदा तय किया और चार लाख रुपये बतौर पेशगी पुनीत नन्दा को दिए। मार्च 2016 में पुनीत नन्दा मुजफ्फरनगर आया तो उसको चार लाख और दिए गए। इसी प्रकार 2017 तक सचिन द्वारा पुनीत को 81.50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। इसमें पुनीत नन्दा ने 12 लाख 26 हजार 985 रुपये कीमत की 9.19 एकड़ भूमि सचिन के नाम बैनामा कराई, इसमें सरकारी भूमि का भी बैनामा फर्जी तरीके से उसके नाम करा दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  सत्ता में बैठे लोग संविधान को कमजोर कर रहेः इकरा हसन

सचिन का आरोप है कि पुनीत नन्दा ने इस भूमि के लिए प्रतिमाह 48656 रुपये का भुगतान देने का वादा किया और जनवरी 2019 से भुगतान देना बंद कर दिया। पुनीत नंदा जिला अनन्तपुर आंध्र प्रदेश से अपनी सम्पत्ति को बेचकर भाग आया। फोन किया तो पैसा देने से साफ इंकार करते हुए कहा कि हम लोग ऐसे ही धोखाधड़ी का काम करते हैं। सचिन ने बताया कि पुनीत नंदा के खिलाफ मुजफ्फरनगर सहित सहारनपुर, मेरठ और शामली जनपद में 15-20 मुकदमे दर्ज हैं और वो वर्तमान में मुजफ्फरनगर कारागार में ही बंद है। एसएसपी के आदेश पर सीओ मंडी रूपाली राय ने जांच की और इसके बाद अब नई मंडी थाने में पुनीत नंदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस ने कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम मोनालिसा ने ली संचारी रोग टास्क फोर्स की मीटिंग

Also Read This

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद एनकाउंटर: 4 साल की भांजी के रेपिस्ट मामा को यूपी पुलिस ने

Read More »

गूगल मैप का धोखाः छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी पहुंचे शामली

चार अभ्यर्थियों ने लगाया गलत लोकेशन देकर भटकाने का आरोप, पुलिस-प्रशासन गूगल और भर्ती बोर्ड से करेगा पत्राचार मुजफ्फरनगर। तकनीक पर बढ़ती निर्भरता के बीच गूगल मैप की कथित त्रुटि चार युवाओं के लिए भारी पड़ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए गाजियाबाद और हापुड़ के चार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के बजाय शामली जनपद के जंगल क्षेत्र में भटक गए, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है, जबकि पुलिस प्रशासन ने गूगल से जवाब तलब करने और भर्ती बोर्ड से भी आवश्यक पत्राचार करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार धमेन्द्र चौधरी, अरुण

Read More »

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »