YOGA DAY-स्वस्थ भारत निर्माण में योग अचूक मंत्रः सोमेन्द्र तोमर

मुजफ्फरनगर। दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को जनपद भर में धूमधाम और स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील होते हुए योग एवं प्राणायाम को दिनचर्या बनाने के संकल्प के साथ मनाया गया। मुख्य रूप से जिला प्रशासन के द्वारा योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास के लिए आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजन किया गया। यहां पर सवेरे छह बजे से पूर्व ही लोग मंत्री और अधिकारियों के साथ योग एवं प्राणायाम करने के लिए जुटने लगे थे। विद्यालयों के विद्याथियों ने योग के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। योग के प्रचार प्रसार के लिए कार्य करने वाले समाजसेवियों, विद्यार्थियों एव अन्य लोगों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

ऊर्जा राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर 

ऊर्जा राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर 

उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने शुक्रवार को डीएवी इंटर कालेज में आयोजित दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि योग मन मस्तिष्क को संतुलित रखता है और स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन हमें योग करना चाहिए। उन्होने कहा कि योग निरोग रखता है और मन मस्तिष्क को संतुलित रखता है और इंद्रियों को नियंत्रित करता है। आज पूरे विश्व मंे योग किया जाता है। योग के द्वारा हम बहुत से रोगो पर नियंत्रण करते है। उन्होंने कहा कि स्वयं योग करें और अपने परिजनों एव आस पास के लोगो को भी योग के प्रति प्रेरित करें। उन्होने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण में योग एक अचूक मंत्र है। उन्होने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा रही है और ऋषि मुनियो के द्वारा भी योग की शिक्षा दी जाती थी और प्राचीन ग्रथों में भी योग के महत्व के बारे मंे उल्लेख है। आज के समय में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए तथा तनावमुक्त रहने के लिए योग को महत्वपूर्ण मानते हुए लोगो ने इसे अपनाया है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। योग हमारे जीवन को ऊर्जावान बनाये रखने के लिए अचूक मंत्र है। योग से शरीर के अन्दर एक नयी स्फूर्ति का संचार होता है और हमारा शरीर निरोगी रहता है। योग से हम आज के परिवेश में अपने जीवन को सुखी बना सकते है और इस प्रदूषित वातावरण में योग के द्वारा अनेको बीमारियो से निजात पा सकते है। कहा कि योग केवल रोगों से छूटकारा पाने का साधन ही नहीं बल्कि स्वस्थ रहने की गारंटी भी है। योग शरीर, मन व आत्मा को संतुलन में रखता है और निरोग रखता है। शरीर को स्वस्थ व दीर्घायु रखने केे लिए नित्य योग करंे। अनियमित जीवन शैली जनित रोगो में योग के विभिन्न आसन कर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी खास और आम लोगों को प्रतिदिन खुद योग करने और इसके लिए दूसरों को प्रेरित करने के लिए संकल्प दिलाया।

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी

इसे भी पढ़ें:  भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी सहकारी ग्राम विकास बैंक के डेलीगेट पद पर निर्विरोध निर्वाचित

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी

मण्डलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं तथा परिवार के साथ योग अपनाना चाहिए। योग एक आध्यात्मिक ज्ञान है साथ ही यह इद्रियों, शरीर एवं मस्तिष्क पर नियंत्रण रखने की अचूक कला भी है। उन्होने कहा कि योग आंतरिक शक्तियों में समन्वय करता है और एकाग्रता बढ़ाता है और आत्मिक शक्ति को जागृत करता है। यह एक ऐसा अनमोल खजाना है, जिसका सभी को लाभ उठाना चाहिए। स्वस्थ और खुशहाल जिन्दगी को जीने के लिए आज पूरी दुनिया ने योग के पथ का अनुसरण किया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बाद से बडी संख्या में लोगो ने इसे अपनाया और इसका लाभ उठाया है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने वरिष्ठ अधिकारियों, आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि एवं सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों तथा विद्यार्थियों को मोमेन्टों एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह

इसे भी पढ़ें:  झांसी में फसल बर्बाद होने से किसान ने की आत्महत्या, 15 दिन बाद होनी थी बेटी की सगाई

अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त गजेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव, एसडीएम बुढ़ाना संजय सिंह, एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, अभिषेक चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी संस्थाओं, जिलास्तरीय अधिकारियों तथा जनपद के गणमान्य नागरिकों के अलावा स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राआंे ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के आसन की विभिन्न क्रियाएं की। कार्यक्रम में पंतजलि योगपीठ की प्रभा नगाईच व प्रविन्द्र बालियान एवं आर्ट आफ लिविंग की टीचर डा. सोनिया लूथरा द्वारा योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के अन्त में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एंव यूनानी अधिकारी डा. इसमपाल द्वारा जिला प्रशासन एवं अन्य सभी सहयोगी संस्थाओं व विभागों का आभार व्यक्त किया गया।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी सहकारी ग्राम विकास बैंक के डेलीगेट पद पर निर्विरोध निर्वाचितस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला मुठभेड़ में मार गिरायावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  BHU में देर रात बवाल: छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड

Read More »