बाग चौकीदार की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मुजफ्फरनगर। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुकनपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बाग में काम करने वाले चौकीदार गोपाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी की होजी में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक गोपाल दिन में बिजली का काम करता था और रात के समय बाग में सिंचाई, गुड़ाई और रखवाली करता था। बीती रात वह अपने घर से धान के खेत में पानी चलाने के लिए निकला था, लेकिन सुबह उसका शव खेत की पानी की होजी में सिर के बल पड़ा मिला। स्थानीय लोगों और परिजनों का मानना है कि यह सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है। शव की स्थिति और सिर पर चोट के निशान इस ओर इशारा कर रहे हैं कि गोपाल को मारकर जानबूझकर पानी में फेंका गया।

इसे भी पढ़ें:  चौधरी अब्बल हसन की रस्म पगड़ी मे उमडा जन सैलाब सर्व समाज ने उनके बड़े पुत्र चौधरी नूर हसन गुर्जर को पहनाई पगड़ी

मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अमरकांत ने बताया कि गोपाल लंबे समय से इसी बाग में रखवाली का कार्य कर रहा था। उन्होंने बताया कि शव रात करीब 10-11 बजे से पानी की होजी में पड़ा रहा, जिससे शरीर अकड़ चुका था। मृतक के पुत्र अरविंद ने कहा कि उनके पिता लगभग 20 वर्षों से इस बाग में काम कर रहे थे। अरविंद का कहना है कि मामला संदिग्ध है और यह किसी की साजिश का नतीजा हो सकता है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ कोतवाली उमेश रोरिया ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा भी हो सकता है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  इस संडे एमजी स्कूल में आकर नेत्र रोग का समाधान पायें
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *