घासीपुरा में अंबेडकर भवन पर शरारती तत्वों की करतूत, पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव घासीपुरा में रविवार देर शाम अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा अंबेडकर भवन में स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पेंट कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही चित्र को पुनः बनवाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन का सहयोग किया और निगरानी बढ़ाने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के आवास पर पहुंची मिथलेश पाल, मिली जीत की अग्रिम बधाई

घटना के संबंध में गांव के समाजसेवी अरुण सैनी ने कहा कि यह कुछ शरारती तत्वों की साजिश है, जो गांव का सौहार्दपूर्ण वातावरण बिगाड़ना चाहते हैं। लेकिन गांववाले एकजुट हैं और किसी भी कीमत पर शांति भंग नहीं होने देंगे। मंसूरपुर थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि घासीपुरा में डॉ. अम्बेडकर के चित्र को किसी शरारती तत्व ने खराब कर दिया था, इसकी सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर मामले को संभाला, पेंटर लगाकर नया चित्र बनवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा शरारती तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। ग्रामीणों की सूझबूझ और प्रशासन की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई।

इसे भी पढ़ें:  सूक्ष्म और लघु उद्योगों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभः पवन गोयल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *