MUZAFFARNAGAR-थाने के पास व्यापारी के घर 20 लाख का डाका

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि थाने से ही चंद कदम की दूरी पर डकैती जैसी बड़ी वारदात करने से भी वो पीछे नहीं हट रहे हैं। भोपा थाने के नजदीक ही अनाज के थोक व्यापारी के घर बदमाशों ने धावा बोला और व्यापारी, नौकर तथा परिजनों को बंधक बनाने के बाद डकैती की वारदात को अंजाम देते हुए करीब 20 लाख रुपये का माल समेटकर आसानी से फरार हो गये। बदमाशों ने नौकर को पीटा और व्यापारी के बेटे को नशे का इंजेक्शन लगाते हुए गोली मारने की धमकी देकर व्यापारी को भयभीत करते हुए नगदी के साथ ही सोने और चांदी के जेवरातों को अपने कब्जे में कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने सभी के हाथ पांव बांधे और फरार हो गये। डकैती की घटना होने से पुलिस में हड़कम्प मच गया। एसपी देहात ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन कर दिया गया है।

भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोपा निवासी सतीश कुमार प्रजापति भोपा के प्रमुख व्यापारी हैं। भोपा कस्बे के मुख्य मार्ग पर थाने के करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर ही उनका प्रतिष्ठान है और वही ऊपरी मंजिल पर उनका निवास है, जहां वो अपनी पत्नी और पुत्र के साथ निवास करते हैं। सतीश कुमार ने मकान के नीचे ही आटा, मसाला चक्की और स्पेलर लगाया हुआ है, जहां उनका नौकर सागर काम करता है और रात्रि में वो नीचे ही सोता है। सतीश कुमार अनाज के थोक क्रेता-विक्रेता हैं और अनाज का उनका बड़ा कारोबार बताया गया है। रविवार की रात लगभग एक-डेढ़ बजे आधा दर्जन बदमाश चक्की के पीछे की ओर दीवार में खुले दो बड़े झरोखों से चक्की के अंदर पहुंचे। इन बदमाशों ने अंदर घुसने के बाद वहां मौजूद व्यापारी के नौकर सागर को बंधक बनाते हुए उनको गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद उन्होंने नौकर से सीसीटीवी कैमरे की जानकारी ली और फिर सीसीटीवी की डीबीआर को उखाड़ कर अपने कब्जे में कर लिया। इसके बाद वो नौकर को साथ लेकर मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे, जहां व्यापारी सतीश अपने परिवार के साथ सो रहे थे। नौकर से ही आवाज देकर बदमाशों ने दरवाजा खुलवाया और अंदर घुसते ही व्यापारी को कब्जे में कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने व्यापारी सतीश की पत्नी वंदना व दूसरे कमरे में सो रहे बेटे विकास को भी बंधक बना लिया। बदमाशों ने व्यापारी के बेटे विकास के हाथों में नशे का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद बदमाश उसे गोली मारने का भय दिखाते हुए व्यापारी सतीश कुमार व उसकी पत्नी तथा नौकर को भयभीत करने लगे। व्यापारी दहशत में आ गया था। इसके कारण बदमाश जो कहते गये वो करता रहा।

इसे भी पढ़ें:  बचपन बचाने की कवायद: कक्षा 5 तक मोबाइल से होमवर्क भेजने पर रोक

व्यापारी ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि बदमाशों के द्वारा लगभग सात तोला सोने के जेवर, छह तोले से अधिक चांदी के जेवर और घर मे रखे लगभग 9 लाख रुपए, सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर व सभी के मोबाइल फोन लूट लिये गये। सारा सामान समेटने के बाद बदमाशों ने उन सभी के हाथ पैर बांध दिये और उनको बंधक बना छोड़कर फरार हो गये। व्यापारी के अनुसार करीब 20-25 लाख रुपये का माल बदमाश लूटकर ले गये हैं। बदमाशों के चले जाने के बाद व्यापारी का बेटा विकास किसी तरह से बंधन मुक्त हुआ और उसने घर से निकलकर पैदल ही भोपा थाने पर पहुंचकर करीब ढाई बजे डकैती की वारदात होने की सूचना पुलिस को दी तो थाने में हड़कम्प मच गया। रात्रि में ही थाना प्रभारी नोवेन्द्र सिंह फोर्स के साथ व्यापारी के घर पहुंचे और घर का सारा सामान अस्त व्यस्त पाया। इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई तो इसके बाद सीओ भोपा भी पहुंचे गये। डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक और क्राइम ब्रांच को भी मौके पर बुला लिया गया था।

बाद में एसपी देहात आदित्य बंसल भी मौके पर पहुंची और मुआयना करने के साथ ही उन्होंने व्यापारी सतीश प्रजापति से भी घटना को लेकर पूछताछ की। नौकर से भी बदमाशों के अंदर घुसने की जानकारी ली गई। एसपी देहात ने घटना को लेकर दी गई जानकारी में बताया कि रविवार की रात्रि को थाना भोपा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा भोपा स्थित एक मकान में 04 अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना की गयी है। सूचना पर थाना भोपा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थाना स्तर तथा एसओजी सहित पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने का काम किया है। सवेरे बाजार खुलने के साथ ही व्यापारी सतीश के यहां डकैती की जानकारी मिलने पर अन्य व्यापारियों में भी दहशत बनी नजर आई। 

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर में बीजेपी नेता से मारपीट, सिक्योरिटी इंचार्ज पर लगा बंधक बनाकर पिटाई का आरोप

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता बहाल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद विधानसभा सचिवालय का फैसलास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव कार्यालय पहुंचे एसएसपी ने अफसरों संग की समीक्षावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिन निकलते ही राज मिस्त्री की गोली मारकर हत्याभाकियू

Read More »