ईवीएम के सहारे ही जीत रही भाजपाः शमशुदीन राइन

मुजफ्फरनगर। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुदीन राइन ने कहा कि भाजपा की जीत में ईवीएम का राज छिपा है। ईवीएम को यदि चुनावी व्यवस्था से हटा दिया जाये तो यूपी में बसपा सत्ता में होगी। उन्होंने भाजपा और सपा पर देश और प्रदेश का सामाजिक भाईचारा बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग समाज को लड़ाने की राजनीति कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। बसपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए भाजपा सामाजिक गठजोड़ के खिलाफ साजिश रच रही है। दावा किया कि 2027 में बसपा ही यूपी में सत्ता हासिल करेगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुदीन राइन शुक्रवार को पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा करने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष सतीश गौतम ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शमशुदीन राइन ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि पार्टी में कैडर कैम्प कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम की समीक्षा करने के लिए आज यहां पर आये हैं। इसके लिए सभी सेक्टरों में आयोजित हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली चुनावों में बसपा की करारी शिकस्त को लेकर शमशुदीन राइन ने कहा कि देश और प्रदेश में भाईचारा बिगाड़ने का काम भाजपा और सपा ने किया है। इसी का नुकसान समाज को हो रहा है। ये लोग लड़ाने की राजनीति कर रहे हैं। लड़ाने वाले ही इस समय पास हो रहे हैं। बसपा ने हमेशा ही भाईचारे को मजबूत किया है।

सच की अवश्य ही जीत होगी। 2027 में बसपा यूपी में सरकार बनाने जा रही है। इसके लिए ही कैडर कैम्पों के माध्यम से बसपा जनता के बीच जा रही है, घर-घर जाकर सामाजिक भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। सर्व समाज के हितों के लिए बसपा ने हमेशा ही काम किया और आगे भी काम किया जायेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि बसपा ने जब भी कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, तब हमारा वोट उनको मिला, लेकिन उनका वोट कभी भी बसपा को नहीं मिला है। राइन ने वर्तमान में उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गठबंधन के बजाये सामाजिक गठबंधन को ज्यादा आवश्यक बताते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष मायावती का यही संदेश लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। राइन ने कहा कि भाजपा केवल ईवीएम की ताकत से जीत रही है। जनता में यह खुली बहस हो रही है। जिस दिन चुनावी व्यवस्था से ईवीएम हट जायेगी, पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भाईचारा वापस लौटेगा और यूपी में बसपा की सरकार बनेगी। भाजपा नहीं चाहती कि बसपा सत्ता में वापस लौटे। बसपा का कैडर बहुत मजबूत है। आजाद समाज पार्टी के बढ़ रहे प्रभाव को लेकर उन्होंने कहा कि दलित समाज आज जान चुका है कि बसपा को कमजोर करने के लिए सपा, भाजपा और कांग्रेस मिलकर ही ऐसे लोगों को बढ़ावा देती है, लेकिन दलित समाज का वोट बसपा के साथ मजबूती से है और रहेगा। 

इसे भी पढ़ें:  KHULASA-जेल की टशनबाजी में हुआ था शातिर सागर का कत्ल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’: लखनऊ में अखिलेश यादव के लिए चर्चा में आया पोस्टरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  यूपी में बिजली बिल सेवाएं ठप: शुक्रवार रात 10 बजे से 16 घंटे तक ऑनलाइन भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज बंदवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  आवास विकास कालोनी के लिए जमीन देने को तैयार

Read More »