थानाभवन: हसनपुर और रशीदगढ़ गांव में मेयर कोमल सैनी का जोरदार स्वागत, बेटियों के सम्मान पर दिया बड़ा संदेश

थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव हसनपुर और रशीदगढ़ में आज पानीपत की मेयर कोमल सैनी का ढोल-नगाड़ों, फूलों की वर्षा और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। मेयर बनने के बाद यह कोमल सैनी की पहली थाना भवन यात्रा थी, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें:  भिड़ गए दो पक्ष, चले ईंट पत्थर, कुल्हाड़ी दिखाकर पुलिस को भी दौड़ाया

समारोह को संबोधित करते हुए मेयर कोमल सैनी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “भाजपा सरकार में बेटियों को जो सम्मान और अवसर मिल रहे हैं, वह आज़ादी के बाद अब तक किसी भी अन्य सरकार में नहीं मिले।” उन्होंने कहा कि हर बेटी को आगे बढ़ने का हौसला रखना चाहिए और समाज को भी उनका साथ देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद क्षेत्र के गांव बास्तम मे तेंदुआ दिखने से अफरा-तफरी

कोमल सैनी ने कहा कि उनका यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि हर उस बेटी का है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत कर रही है। अंत में उन्होंने गांववासियों और उपस्थित जनसमूह का आभार जताते हुए कहा कि “इतना प्रेम और सम्मान पाकर मैं अभिभूत हूं, आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद।”

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पानीपत-खटीमा हाईवे पर किसानों का घेराव

इस विशेष अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नीरज सैनी, मैनपाल सैनी, जगमाल सैनी, संजय सैनी, कन्हैया सैनी, संजय सैनी मास्टर जी, देशपाल सैनी, राहुल सैनी और नीतू सैनी प्रधान जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *