खतौली गंगनहर पर खड़े ट्रक में मिले मृत गौवंश, हंगामा

मुजफ्फरनगर। खतौली गंगनहर के किनारे एक ट्रक में अमानवीय तरीके से भरे गये गौवंशीय पशुओं को हिन्दूवादी संगठनों ने पकड़ा और हंगामा खड़ा हो गया। यहां पर कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि ट्रक में पशुओं को ठूसकर भरा गया था, जिससे गर्मी में दम घुटने के कारण उनमें से काफी पशुओं की मौत हो गई और केवल दो ही जीवित मिले। चालक मौके से फरार हो गया, जबकि परिचालक पकड़ा गया। ये लोग गौवंशों को मुरादाबाद ले जा रहे थे। पुलिस में मामले को लेकर हड़कम्प मच गया और एसपी सिटी ने मौके पर जाकर स्वयं जांच पड़ताल की तथा सीओ खतौली के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर-ट्राली में भरी खोई में छिपाकर ले जाये जा रहे थे दो सगे भाइयों के शव, परिजनों ने पकड़ा हाईवे किया जाम

एसपी सिटी ने बताया कि आज सुबह खतौली पुलिस को यह सूचना मिली कि गंगनहर मार्ग पर एक ट्रक लावारिस अवस्था में खड़ा है और इसमें गौवंश बुरी तरह से भरे गये हैं, इनमें से कुछ जीवित हैं और कुछ मरे हुए पड़े हैं। सूचना मिले पर तत्काल खतौली पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर ट्रक की जांच पड़ताल की गई। इसमें पाया गया कि कुल 11 गौवंशीय पशु भरे गये थे। नौ गौवंश मृत पाये गये और दो गौवंशीय पशु जीवित मिली है। पुलिस ने जांच की तो मौके से ही ट्रक के परिचालक को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की गई, तो पता चला कि ये लोग गौवंशों को बुरी तरह से ठूसकर भरा गया और इनको मुरादाबाद की ओर सप्लाई करना था।

रास्ते में जब गौवंशीय पशुओं की मौत होने लगी तो ये लोग घबरा गये और ट्रक चालक ने इन गौवंशीय पशुओं को वापस गंगनहर के पास लाकर यहां छोड़ने की तैयारी की थी, इसी बीच कुछ लोगों ने इनको देख लिया और यहां पर हंगामा खड़ा हो गया। ट्रक का चालक फरार हो गया था। यह गौवंशीय पशु कहां से किसके कहने पर लाये और इनको कहां पर ले जाया जा रहा था। इसकी जांच पड़ताल के लिए परिचालक से पूछताछ की जा रही है। मामले का खुलासा और जांच करने के लिए सीओ खतौली रामआशीष यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी। ट्रक और गौवंशों को खतौली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था तथा गौवंश प्रेमी और हिन्दूवादी संगठनों तथा पालिका टीम के सहयोग से मृत गौवंशों का हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार करने की भी तैयारी चल रही थी। वहीं हिन्दूवादी संगठनों ने इस मामले में आरोपियों पर गंभीर कार्यवाही की मांग करते हुए मौके पर हंगामा और प्रदर्शन भी किया। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। परिचालक से पूछताछ के आधार पर चालक की भी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  BKU MAHAPANCHAYAT-सजरे से ज्यादा एक इंच जमीन भी नहीं देंगे ग्रामीण-किसान

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »