सीडीओ संदीप भागीया का नोएडा तबादला, मेरठ से देशभूषण आये

मुजफ्फरनगर। अंडर ट्रेनी आईएएस और सीडीओ संदीप भागीया का शासन ने देर रात गैर जनपद तबादला कर दिया। उनके स्थान पर मेरठ जनपद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात आईएएस अंडर ट्रेनी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण को मुजफ्फरनगर में सीडीओ बनाया गया है। इसके साथ ही यातायात उप निरीक्षक को पीएसी मुख्यालय तैनात कर दिया गया है।

देर रात उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गये हैं। इनमें छह जिलों के डीएम और कुछ अंडर ट्रेनी आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। शासन के द्वारा मुजफ्फरनगर में सीडीओ के रूप में तैनात आईएएस संदीप भागीया को नोएडा में अपर आयुक्त राज्य कर बनाया है। उनके स्थान में मेरठ में एसडीएम सदर का कार्यभार संभाल रहे अंडर ट्रेनी आईएएस कंडारकर कमल किशोरी देशभूषण को मुजफ्फरनगर में सीडीओ बनाया गया है। कमल किशोर मूल रूप से मध्य प्रदेश के जनपद लातूर के निवासी हैं और यूपीएससी 2020 की परीक्षा में उनके द्वारा 137 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर आईएएस यूपी कैडर प्राप्त किया। वो साल 2023 में वाराणसी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में राजातालाब एसडीएम रहे और वहां से दिसम्बर 2023 में उनका तबादला मेरठ जनपद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कर दिया गया था। इसके साथ ही शासन के आदेशों पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा यातायात उप निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। इसमें मुजफ्फरनगर के टीएसआई इन्द्रजीत सिंह का तबादला पीएसी मुख्यालय कर दिया गया है और आगरा में तैनात टीएसआई जितेन्द्र सिंह को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने फ्रेब्रिक प्रिंटिंग सीखने को किया शैक्षिक भ्रमण

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  स्कार्पियो ने मारी टक्कर, गर्भवती की करानी पड़ी इमरजेंसी डिलीवरीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »