तितावी में तैनात दरोगा सतवीर सिंह लाइन हाजिर, सिखेडा में नया थानेदार

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक सिंह ने देर रात्रि दो इंस्पेक्टरों सहित कई पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। वहीं उन्होंने थाना तितावी में तैनात एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। इससे पहले खतौली से एक दरोगा लाइन हाजिर किये जा चुके हैं। पुलिस कप्तान ने सिखेडा थाना प्रभारी को गैर जनपद के लिए रिलीव करते हुए उनके स्थान पर नया थानेदार नियुक्त कर दिया। इसके साथ ही सात चौकी प्रभारियों समेत 24 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इनमें से पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत चल रहे कई दरोगाओं को थाने में तैनाती मिली है।

एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत चल रहे इंस्पेक्टर राजीव शर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेडा के पद पर तैनाती दी गई है, जबकि सिखेडा के एसएचओ अविनाश गौतम को गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर कार्यमुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके द्वारा कई चौकी प्रभारियों को इधर से उधर करते हुए तीन चौकी प्रभारियों को चार्ज से हटाते हुए थानों में भेजा गया है। चुनाव सैल में कार्य कर रहे इंस्पेक्टर संजय आर्य को अपराध शाखा भेजा गया है। इसके अलावा एसएसपी ने बुढ़ाना मोड़ चौकी से इंचार्ज एसआई लोकेश गौतम को हटार उन्हें प्रभारी चौकी खालापार बनाया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंगनहर पर ट्रैक्टर चालक को लूटने वाला बदमाश घायल

भूड़ खतौली चौकी प्रभारी विक्रात कर्दम को प्रभारी चौकी कस्बा खतौली, राखी पब्लिक स्कूल चौकी प्रभारी पंकज शर्मा को चार्ज से हटाकन थाना बुढ़ाना, भौराकलां में तैनात गणेश शर्मा को प्रभारी चौकी किदवईनगर खालापार, एसएसआई मंसूरपुर संजय तोमर को प्रभारी चौकी भूड खतौली, किदवईनगर चौकी इंचार्ज रविन्द्र कुमार को चार्ज से हटाते हुए थाना खालापार, पुलिस लाइन से सुनील कुमार को प्रभारी चौकी बुढ़ाना मोड़, शिवकुमार शर्मा को एसएसआई थाना मंसूरपुर, स्टेडियम चौकी प्रभारी सत्येन्द्र सिंह को एसएसआई थाना खालापार, पुलिस लाइन से ओमबीर सिंह को प्रभारी चौकी स्टेडियम, देवदत्त सिंह को चरथावल, अशोक कुमार को मंसूरपुर, मोहित कुमार को रतनपुरी, राजकुमार और हरबीर सिंह को पुरकाजी, मोहित सिंह को तितावी, पूरन सिंह को सिविल लाईन, दीपक कुमार को जानसठ, प्रदीप को कचहरी सुरक्षा, ज्ञानेन्द्र नागर को एसएसआई थाना छपार, कश्मीर सिंह को थाना मीरापुर में तैनात किया गया है। थाना तितावी से उप निरीक्षक सतवीर सिंह को पुलिस लाईन में आमद कराने के आदेश दिये गये हैं। इसके अलावा थाना खतौली की मण्डी पुलिस चौकी के प्रभारी जोगेन्द्र पाल सिंह को प्रभारी चौकी राखी पब्लिक स्कूल सोहंजनी तगान और खालापार चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह को प्रभारी चौकी मण्डी थाना खतौली बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  देवी-देवताओं के चित्र वाला कागज नैपकिन के रूप में इस्तेमाल करने पर भड़क उठे बजरंगी, होटल मालिक अरेस्ट

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  ईंट भट्टे पर बंधक बनाकर रखे गए श्रमिक परिवारों को कराया बंधन मुक्तस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सीएम डैशबोर्ड में जिले की रैंकिंग गिरने पर डीएम नाराज, फिसड्डी विभागों को फटकारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप लाई 248 करोड़ रुपये का बजटभाकियू

Read More »