जाट फिल्म को टैक्स फ्री कराने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा के द्वारा सनी देओल की बॉलीवुड फिल्म जाट को टैक्स फ्री कराये जाने के लिए आवाज बुलंद करते हुए फिल को देशभक्ति की प्रेरणा जागृत करने वाली बताया।

जाट फिल्म को टैक्स फ्री कराने की मांग को लेकर बुधवार को जनपद जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयवीर सिंह और महासचिव ओमकार अहलावत के नेतृत्व में महासभा के अन्य पदाधिकारियों व समाज के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात करते हुए उनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जाट महासभा ने ज्ञापन में कहा कि जाट फिल्म समाज और राष्ट्र के अन्दर हो रहे अत्याचारों को खत्म करने का सन्देश देती है।

यह फिल्म महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत प्रेरणादायक है। इस फिल्म में पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाने और उनकी रक्षा करने का सन्देश दिया गया है। इस फिल्म में एक देशभक्त व्यक्ति पीड़ित लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़ा होता है। इस तरह की फिल्म को टैक्स फ्री करना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जाट फिल्म को देख सकें और उसकी कहानी से प्रभावित होकर देश एवं समाज में योगदान के लिए आगे आये। कहा गया कि इस फिल्म से समाज में यह भी संदेश जाता है कि शोषित और पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा इसकी कहानी राष्ट्रभक्ति का संदेश देती है। अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि इसलिए ही जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर ने मुख्यमंत्री से यह अनुरोध किया है कि जाट फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-हिंदू बूथों पर चला मिथलेश का जादू, सुम्बुल को भी हर बूथ पर मिला वोट, देखें बूथवार लिस्ट....

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  गोवर्धन पर्व पर भक्तों को प्रसाद बांटने निकले मंत्री कपिल देवसूचना मिलने पर फुलास

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  गोवर्धन पर्व पर भक्तों को प्रसाद बांटने निकले मंत्री कपिल देववायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  हथियार तस्करी का सियासी गठजोड़, सामने आया एक नेता का

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »