मीट फैक्टरी के टैंक में गिरकर दो मजदूरों की मौत, लाश छोड़कर भागे कंपनी वाले

अलीगढ़ -अलीगढ़ की एक मीट फैक्टरी के टैंक में गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई। फैक्टरी वाले दोनों मृतकों की लाश को जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रोरावर थाना अंतर्गत एचएमए मीट फैक्टरी में काम कर रहे भुजपुरा निवासी दो मजदूर इमरान और आसिफ की टैंक में गिरकर मौत हो गई। दोनों को मृतक अवस्था में फैक्टरी वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उन लाशों को छोड़क वे भाग गए। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई वह जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने ठेकेदार पर जोर- जबरदस्ती से युवकों से काम करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि कल रात फोन आया कि फैक्टरी आना है। वह जाना नहीं चाहते थे, पर उन्हें धमका कर काम पर बुलाया गया। रात में दोनों की मौत हो गई। सुबह फैक्टरी वाले जिला अस्पताल में लाश फैंक कर भाग गए।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी पाठशालाओं को बंद करने के खिलाफ सपाईयों ने किया प्रदर्शन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *