राजपुर-छाजपुर में आरोपी ने पुलिस का किया घेराव, दिया धरना

मुजफ्फरनगर। गांव राजपुर छाजपुर में घर के बाहर गली में नियमों के विपरीत लम्बा रैम्प बनवाने को लेकर हुई शिकायत के बाद साम्प्रदायिक विवाद की स्थिति बन गई। यहां पर शिकायत के बाद कार्यवाही करने के लिए गई पुलिस पर आरोपी पक्ष के लोगों और महिलाओं ने घेराव करते हुए हमले का प्रयास किया, पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाया। इसके विरोध में आरोपी पक्ष के लोगों ने ही पुलिस के खिलाफ धरना शुरू कर दिया।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि बुधवार को डायल-112 के माध्यम से पीआरवी मोबाईल पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम राजपुर छाजपुर में सहेन्द्र पुत्र कर्मसिंह द्वारा सड़क पर अपने घर के बाद नियमों के विपरीत बड़ा रैम्प बनवाया जा रहा है। इस रैम्प बनाने पर सहेन्द्र का विरोध नफीस पुत्र हमीद और वलेदीन पुत्र सद्दीक द्वारा किया जा रहा है। इसको लेकर दोनों के बीच तनाव और कहासुनी हो रही है। इस सूचना पर पीआरवी मोबाईल तथा चैकी परासौली थाना बुढाना की चीता मोबाईल पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मौके पर उपस्थित लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी।

इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में उठा पुरबालियान चकबंदी का मामला

एसपी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था भंग होते देखकर दोनो पक्षों के लोगों को थाने बुलाने हेतु पीआरवी मोबाइल पुलिस टीम द्वारा गाड़ी में बैठाया जा रहा था, जिस पर मामले में शिकायत करने वाले नफीस व वलेदीन तो बिना शांति भंग किये पुलिस की गाड़ी में बैठ गये, परन्तु गलत तरीके से रैम्प का निर्माण करते हुए शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वाले सहेन्द्र और उसके पक्ष के लोगों ने पुलिस की कार्यवाही का विरोध शुरू कर दिया और सहेन्द्र तथा उसके पक्ष के लोगों एवं महिलाओं द्वारा मौके पर भारी हंगामा और विरोध करते हुए पुलिस का घेराव किया गया। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की संभावना को देखते हुए दोनों पक्षों से 02-02 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। बता दें कि पुलिस द्वारा सहेन्द्र को भी हिरासत में लिये जाने के बाद उसके पक्ष के लोगों और महिलाओं ने थाने पहुंचकर धरना दिया गया था। पुलिस पर आरोप लगाये गये थे। वहीं पुलिस के घेराव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पुलिस पार्टी का घेराव करने वाले सहेन्द्र और उसके पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस लाठियां फटकारते हुए दिखाई दे रही है। आरोप लगाया कि महिलाओं को पीटा गया, जबकि महिलाओं पर खुद एसपी देहात का आरोप है कि उनके द्वारा पुलिस टीम का घेराव किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात निकले डीएम को बदहाल मिले रैन बसेरे

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल पम्प पर घटतौली को लेकर हंगामा, पुलिस बुलाईस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सामाजिक संगठनों ने किया एक राष्ट्र, एक चुनाव का समर्थनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में उठा पुरबालियान चकबंदी का मामलाभाकियू नेता

Read More »