उद्घाटन से पहले ही कॉम्पेक्टर से सामान चोरी, ठेकेदार से मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा गांधी कालौनी सहित तीन-चार कालोनियों को भोपा रोड और पचेंडा रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड का निर्माण पूर्ण हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी यहां बनाये गये कूड़ा डलावघर में लगे तीनों पोर्टेबल कॉम्पेक्टर शुरू नहीं हो पाये हैं। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप इस कॉम्पेक्टर का उद्घाटन करने पहुंची तो पता चला कि कॉम्पेक्टर से कीमती सामान चोरी हो चुका है, जिस कारण वो चल नहीं सकते। इसको लेकर ठेकेदार के प्रति नाराजगी जताई गई तो पालिका प्रशासन ने ठेकेदार को एक साल में भी कॉम्पेक्टर शुरू नहीं कराने को लेकर नोटिस जारी कर दिया है।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की मत्वकांक्षी योजना में शहर के मुख्य मार्ग से कूड़ा डलावघर को बंद कराये जाने का कार्य पालिका प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुछ डलाव घरों पर कॉम्पेक्टर लगाये जा रहे हैं। गांधी कालोनी लिंक रोड पर खुले में सड़क पर ही कूड़ा डाला जाता था, जिससे दुर्गन्ध और गन्दगी की सडांध के कारण आसपास निवास करने वाले लोग काफी परेशान रहते थे। लोगों की समस्या का निस्तारण करने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर वहां कवर्ड कूड़ा डलावघर बनवाकर तीन पोर्टेबल कॉम्पेक्टर लगवाये गये। करीब एक साल पहले पालिका ने इसका टैण्डर निकाला था और अन्वी कन्स्ट्रक्शन को यह टैण्डर मिला था।

ठेकेदार फर्म ने तीनों कॉम्पेक्टर वहां पर आपूर्ति करते हुए लगवा दिये थे, शर्त के अनुसार इनको चलाने के लिए विद्युत कनेक्शन पालिका को कराकर देना था। पालिका ने पिछले दिनों विद्युत कनेक्शन भी करा दिया था, लेकिन इसी बीच यहां पर नाला और सीसी सड़क निर्माण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। इसको लेकर ठेकेदार अभिषेक कुमार ने कॉम्पेक्टर चालू नहीं होने की विवशता जताई थी। अब सड़क भी पूर्ण होकर जनता को समर्पित कर दी गई, लेकिन कॉम्पेक्टर चालू नहीं हुए। पिछले दिनों चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों और पालिका अफसरों के साथ लिंक रोड का निरीक्षण किया था। इस दौरान उनको कॉम्पेक्टर का उद्घाटन कर इस कूड़ा घर को भी शुरू कराया जाना था। ठेकेदार को बुलाया गया तो कॉम्पेक्टर चालू ही नहीं हो पाये। ठेकेदार ने बताया कि कॉम्पेक्टर से विद्युत मोटर, पम्प, पाइप, विद्युत केबिल और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया है, इस कारण यह नहीं चल पायेंगे। इसको लेकर चेयरपर्सन ने मौके पर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए नाराजगी जताई और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यवाही के लिए कहा था।

इसे भी पढ़ें:  नारद मोह लीला के साथ टाउन हॉल रामलीला के 112वें महोत्सव का शुभारम्भ

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि अन्वी कन्स्ट्रक्शन को तीन पोर्टेबल कॉम्पेक्टर का ठेका मिला था, ठेकेदार अभिषेक ने कॉम्पेक्टर की आपूर्ति करते हुए कार्य स्थल पर उनको लगवा दिया है, शर्त के अनुसार ठेकेदार ही कॉम्पेक्टर को चलवाते हुए उनका प्रदर्शन कराने के बाद पालिका को हैंडओवर करेगा, लेकिन हर बार ठेकेदार द्वारा आनाकानी की जाती रही है। अब जबकि उनका उद्घाटन किया जाना था तो ठेकेदार ने बताया कि मोटर आदि सामान चोरी हो गया है। इसके लिए ठेकेदार को एफआईआर कराने के साथ ही कॉम्पेक्टर नहीं चलवाने के लिए नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। चेयरपर्सन ने कूड़ा डलाव घर में जाल लगवाकर भविष्य में चोरी की संभावना को क्षीण करने के लिए भी निर्देशित किया है। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति का हुआ गठन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  कॉलेज में चोरी करने घुसा था चोर, सीसीटीवी ने दिया सुबूत और फिर….स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ़्फरनगर के उभरते क्रिकेटर विराट चौधरी का प्रदेश की अंडर-14 टीम में चयनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति का

Read More »