कानपुर में पुलिस छापेमारी से हड़कंप: एक घर से 2 करोड़ नकद और 62 किलो चांदी बरामद

कानपुर। कानपुर पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई ने शहर में सनसनी फैला दी है। कलक्टरगंज इलाके में देर रात एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये नकद और 62 किलो चांदी बरामद की है। जब पुलिसकर्मियों ने नोटों की गिनती शुरू की, तो रकम इतनी ज्यादा निकली कि हाथ से गिनना मुश्किल हो गया और नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी। करीब चार घंटे तक कैश की गिनती चलती रही।

इंटरनेशनल सट्टा और हवाला नेटवर्क का शक

पुलिस का दावा है कि इस मकान से अंतरराष्ट्रीय सट्टा और हवाला नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया, जिनके पास से नेपाली मुद्रा भी बरामद हुई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल मौके पर पहुंचे और जांच की निगरानी की।

इसे भी पढ़ें:  रालोद में आक्रोश-जाट संसद के नेता पलसानिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कार्टन में भरे मिले नोटों के बंडल

यह छापेमारी कलक्टरगंज के धनकुट्टी मोहल्ले में गुरुवार रात करीब 9 बजे की गई।

एडीसीपी (SOG) सुमित सुधाकर रामटेके के अनुसार, बीते कुछ दिनों से शहर में हवाला, सट्टा कारोबार और अवैध शेयर ट्रेडिंग की शिकायतें मिल रही थीं। इसी इनपुट के आधार पर धनकुट्टी निवासी रमाकांत गुप्ता के घर पर दबिश दी गई।

इसे भी पढ़ें:  रामराज में सरेआम गोली मारकर युवक की हत्या

घर को चारों तरफ से घेरने के बाद जब पुलिस अंदर दाखिल हुई, तो एक कमरे में कार्टन के भीतर 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां रखी मिलीं। शुरुआती जांच में सामने आया कि करीब 1.80 करोड़ रुपये केवल 500 के नोटों में थे, जबकि बाकी रकम 200 और 100 रुपये के नोटों में थी।

चांदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त

नकदी के साथ-साथ पुलिस को मौके से 62 किलो चांदी भी मिली। जब आरोपियों से इसका स्रोत पूछा गया, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

इसके अलावा पुलिस ने पेन ड्राइव, मॉडम, कंप्यूटर और लैपटॉप भी जब्त किए हैं, जिनके जरिए ऑनलाइन नेटवर्क संचालित किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  गोबर गैस प्लांट योजना से खत्म होगा गैस संकट, योगी का बड़ा फैसला

कई शहरों तक फैला नेटवर्क?

पुलिस ने किदवई नगर निवासी राहुल जैन, शिवम त्रिपाठी, यशोदा नगर गंगागंज निवासी सचिन गुप्ता और वंशराज समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में दिल्ली, अलीगढ़, वाराणसी, इंदौर, मुंबई, नोएडा और जयपुर से जुड़े कुछ नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नेटवर्क किन-किन शहरों तक फैला हुआ था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-खाना खाकर टहल रहे थे पत्नी और पत्नी, वाहन ने कुचल दिया, महिला की

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  पतंगबाजी के विवाद में हिंसक संर्घष, दो युवक गंभीर रूप से घायलमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल

Read More »