देवबंद- सिटीजन क्लब ने हर्षोल्लास से मनाई नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

देवबंद। सिटीजन क्लब के तत्वावधान में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। क्लब सदस्यों व नगर वासियों ने सुभाष चौक स्थित नेता जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर देश के लिए उनके बलिदान व सेवाओं को याद किया।

सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि नेता जी ने आईसीएस जैसी प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर देश को आजाद कराने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया। नगर पालिका ई ओ राजपति बैस ने कहा कि नेता जी का जीवन उच्च आदर्शों वाला था। उनमें प्रबल देश भक्ति की भावना थी। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए संघर्ष करते हुए अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया। वे भारत माता के सच्चे सपूत थे। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR POLICE-आधी रात शातिर बदमाशों पर हल्ला बोल

क्लब अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी ने सुभाष चंद्र बोस जयंती (पराक्रम दिवस) के अवसर पर देश के प्रति नेताजी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा” जैसे गीत को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्य और जिम्मेदारी की भावना पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से नेताजी के बलिदान से प्रेरणा लेकर देश की सेवा में आगे आने का आह्वान कर सभी का आभार जताया। संचालन अब्दुल हादि खां एडवोकेट ने किया। इस दौरान हुलाश राय सिंघल, सेठ कुलदीप कुमार, क्लब संयोजक डा. अशोक चौधरी, भाजपा नगराध्यक्ष अरूण गुप्ता, डा. कुलदीप राणा, डा. इकरम पाल सिंह, डा. शिव दर्शन पुंडीर, डा.बी.के.शर्मा, एडवोकेट भूदत्त शर्मा, प्रदीप कुमार बंसल, धर्मपाल महाजन, डा.कुलदीप राणा, डा. विजेंद्र गोयल, मौ. आकिल, डा. जे.पी.उपाध्याय, सत्य प्रकाश वर्मा, सतीश गिरधर, गुरदीप सिंह, अमृत सिंह, आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात व्यवस्था देखने सड़कों पर उतरी अधिकारियों की फौज

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »