होटल वेलविस्टा एण्ड रिसोर्ट पर छापा, पकड़ी बड़ी जीएसटी चोरी

एक बड़े भाजपा नेता का होटल से कनेक्शन होने का किया जा रहा है दावा, अभी कई खुलासे होने बाकी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की कार्रवाई लगातार तेज होती नजर आ रही है। हाल ही में औद्योगिक इकाइयों के बाद अब होटल व्यवसाय भी जांच के घेरे में आ गया है। कूकड़ा-बिलासपुर बाइपास स्थित एक चर्चित होटल पर हुई छापेमारी ने स्थानीय व्यापारिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर कूकड़ा-बिलासपुर बाइपास स्थित होटल दि वेलविस्टा एण्ड रिसोर्ट पर जीएसटी एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) की छापेमार कार्रवाई से हड़कंप मच गया। टीम ने होटल में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान जीएसटी अधिकारियों ने मौके पर ही एक बड़ी राशि जमा कराई। इसके साथ ही होटल प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए आगामी जांच के लिए आवश्यक दस्तावेज, बिल और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिए गए। अधिकारियों के अनुसार, इन दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद टैक्स चोरी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

सूत्रों के अनुसार, इस होटल का संबंध एक बड़े भाजपा नेता से बताया जा रहा है, जिससे मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। होटल में कई पार्टनरों की हिस्सेदारी होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जनपद की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई श्रीराम पोटाश प्राइवेट लिमिटेड जानसठ रोड पर भी जीएसटी एसआईबी ने लंबी छापेमार कार्रवाई की थी। लगभग दो दिनों तक चली इस जांच में भी भारी टैक्स चोरी सामने आई थी और अधिकारियों ने मौके पर ही करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा कराई थी। इस फैक्ट्री से भी बड़े भाजपा नेता के सम्बंध सामने आये थे। इनको लेकर अभी हलचल मची हुई है कि अब एक होटल पर छापेमारी की बात सामने आने से नई बहस छिड़ गई है। बताया जा रहा है कि होटल वेलविस्टा पर की गई कार्रवाई उसी जांच अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत विभाग ने एक साथ कई औद्योगिक इकाइयों और फर्मों को जांच के दायरे में लिया था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बंदी को पेशी पर ले जाते समय पुलिसकर्मी का हार्ट फेल

इस पूरे प्रकरण पर जीएसटी एसआईबी के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेदश चंद दीक्षित से नयन जागृति द्वारा बात की गई तो उन्होंने बताया कि श्रीराम पोटाश प्राइवेट लिमिटेड पर हुई कार्रवाई के दौरान ही आसपास की अन्य इकाइयों की भी जांच की गई थी। उसी क्रम में होटल दि वेलविस्टा एण्ड रिसोर्ट सहित कुछ अन्य फर्मों पर भी छापेमारी की गई। उन्होंने पुष्टि की कि यहां टैक्स चोरी के मामले सामने आए हैं और मौके पर कुछ राशि जमा कराई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वर्तमान में विभागीय बैठक के सिलसिले में सहारनपुर में होने के कारण विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी। वहीं, स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और व्यावसायिक चर्चाएं तेज हैं। अब सबकी नजर जीएसटी विभाग की आधिकारिक रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस मामले में कितनी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आती है और आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मकान गिरने से घायल महिला की मौत, परिवार में कोहराम

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मकान गिरने से घायल महिला की मौत, परिवार में कोहरामआरोप है कि परिसर में सरकारी बिजली,

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »