खतौली: छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

खतौली क्षेत्र के रवापुरी सठेड़ी जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज, रवापुरी सठेड़ी में प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा के कुशल नेतृत्व में आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भाषा आधारित अंताक्षरी, पारंपरिक खेलों तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।समर कैंप प्रभारी रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर पूरी तरह उद्देश्यपूर्ण एवं सफल रहा। कैंप के दौरान विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु विशेष सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने व्यक्तिगत रुचि लेकर कैंप संचालन में आने वाली सभी बाधाओं का निराकरण किया तथा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का निरंतर उत्साहवर्धन किया।

इसे भी पढ़ें:  अज्ञात चोरों ने श्री अखंडानंद आश्रम में ताला तोड़कर की चोरी

प्रधानाचार्य डॉ. शर्मा ने स्वयं कई सत्रों में विद्यार्थियों को संस्कृत वार्तालाप, शिष्टाचार एवं अभिवादन संबंधी वाक्यांशों का अभ्यास कराया। साथ ही क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारियों महाशय गंगासहाय और पंडित सुंदरलाल के जीवन प्रसंगों से विद्यार्थियों को परिचित कराते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी।धर्मेंद्र मलिक ने विद्यार्थियों को संस्कृत वर्णमाला, संख्याओं, सब्जियों एवं फलों की शब्दावलियों का ज्ञान कराया। प्रवक्ता राजेंद्र त्यागी ने भारत के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले पर्वतों, नदियों तथा ऐतिहासिक स्मारकों की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें:  रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर युवाओं की भव्य शोभायात्रा

वहीं रविंद्र शर्मा ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए विद्यार्थियों का मनोरंजन भी किया।डॉ. बालेश ने स्थानीय व्यंजनों की जानकारी दी, जबकि कुमारी शिखा ने नृत्य नाटिका के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की संस्कृति एवं परंपराओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। शारीरिक शिक्षक विक्रांत चौधरी ने प्रेरणादायक पारंपरिक खेलों का आयोजन कराया।कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने समर कैंप की सफलता के लिए सभी सहयोगी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मलिन बस्ती में शिक्षा का उजियारा, सरकारी स्कूल शुरू

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »