स्वच्छता अभियान को नई धार: शहर में शुरू होगी गारबेज ई-रिक्शा सेवा

करीब दो करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गईं 55 गारबेज ई-रिक्शा, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की होगी नई शुरूआत

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर चुकी नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप अब एक और अहम कदम उठाने जा रही है। शहर की तंग और छोटी गलियों तक सफाई व्यवस्था का असरदार प्रभाव पहुंचाने के लिए जल्द ही गारबेज ई-रिक्शा सेवा शुरू की जा रही है, जिससे शहर के सभी 55 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और नालियों की सफाई को और प्रभावी बनाने में मदद मिलने के साथ ही स्वच्छता के लिए बनी कई गंभीर समस्याओं का समाधान भी होगा।

शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के तहत नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप लगातार नई पहल कर शहरवासियों का जीवन स्तर संवारने के प्रयास कर रही हंै। इसी कड़ी में अब शहर की छोटी और तंग गलियों में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गारबेज ई-रिक्शा सेवा शुरू की जा रही है। नगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने 15वें वित्त आयोग से प्राप्त निधि के अंतर्गत करीब दो करोड़ रुपये की लागत से 55 गारबेज ई-रिक्शा खरीदी हैं। फिलहाल इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में एक-एक गारबेज ई-रिक्शा उपलब्ध कराई जाएगी, जो दिनभर वार्ड की गलियों में घूमकर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण करेगी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के भारतीय भाषा समर कैंप में दिखा सांस्कृतिक संगम

इसके साथ ही इन गारबेज ई-रिक्शा के माध्यम से छोटी गलियों में जमा कूड़ा-करकट और नालियों की सिल्ट भी एकत्र की जाएगी। इससे उन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था मजबूत होगी, जहां बड़े कूड़ा वाहनों की पहुंच नहीं हो पाती थी। इसके शुरू होने से सफाई कर्मचारियों को तंग गलियों में हाथ से रेहड़ा खींचकर कूड़ा उठाने की मजबूरी से भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही छोटी गलियों में सफाई के लिए लगाए गए निजी रेहड़ा सफाई कर्मियों की समस्या का भी समाधान होगा और हर घर तक नगरपालिका की सफाई टीम की पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। यदि शहरवासियों से इस सेवा को अच्छा प्रतिसाद मिलता है, तो भविष्य में ई-रिक्शा की संख्या और बढ़ाने की योजना है। इस पहल से स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग सुधारने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:  समाज से चंदा जुटाकर लाखों रुपये डकार गये नरेश विश्वकर्माः जगदीश पांचाल

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि हमारे द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य मार्गों से कूड़ा डलावघर बंद कराए गए हैं और उनका सौंदर्यीकरण कराया गया है। कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जबकि वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए एयर मिस्ट टावर भी लगाए गए हैं। अब शहर की छोटी गलियों में स्वच्छता का उजियारा करने के उद्देश्य से करीब 1.80 करोड़ रुपये की लागत से 55 गारबेज ई-रिक्शा खरीदी गई हैं। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन के भीतर गारबेज ई-रिक्शा सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा, जिससे शहर की छोटी गलियों तक भी नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सुख-समृद्धि की कामना लेकर यात्रा पर निकले सभासद राजीव शर्मा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  योगी के मंत्री को गुंडा बताने वाले सपा विधायक का पुतला फूंकागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसाइटी के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पणइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की तैनाती को लेकर भी

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »