MUZAFFARNAGAR-तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने दी राहत

मुजफ्फरनगर। कई दिनों की गर्मी और उमस के बीच मंगलवार को दोपहर बाद अचानक बदले मौसम में तेज आंधी और झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी, लेकिन कई समस्याओं को भी सामने लाकर खड़ा कर दिया। बारिश शुरू होने के साथ ही शहर से गांव देहात तक जहां भारी जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बन गया, तो वहीं बत्ती भी गुल हो गई। कई इलाकों में विद्युत लाइनों को भारी क्षति पहुंचने के कारण बिजलीघरों को ब्रेकडाउन देना पड़ा। शहर का शिव चौक तो पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुका था। इसके साथ ही शहर की कई कालोनियों में भी भारी जलभराव के कारण लोगों के घरों तक पानी ही पानी नजर आया। निचले इलाकों में तो इस एक घंटे की बारिश के कारण बुरा हाल हो गया। जिले में कई स्थानों पर तेज आंधी के जोर के कारण विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, पेड़ और होर्डिंग भी लाइनों पर टूटकर गिर गये। वहीं ककरौली में एक ईंट भट्टे की चिमनी पर बारिश के बीच ही आकाशीय बिजली गिरने से लोगों में दहशत बनी नजर आई। बारिश रूकने के बावजूद भी बादल छाये रहे और ठण्डी हवा ने लोगों को गर्मी से राहत देने का काम किया।

जनपद में कई दिनों से बारिश का इंतजार किया जा रहा था, क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में दो दिनों से बारिश का दौर बना हुआ था, जबकि मुजफ्फरनगर बारिश के लिए तरस रहा था। यहां पर निकल रही तेज धूप के बीच ही बन रही उमस के कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा था। आसपास के जनपदों में हो रही अच्छी बारिश के बावजूद भी यहां गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। मंगलवार को भी सुबह सवेरे से ही तेज धूप निकली तो लोगों का गर्मी से हाल बेहाल होता नजर आया, लेकिन दोपहर होते होते अचानक ही मौसम ने करवट ली और घने काले बादलों के आने के साथ ही ठण्डी हवा ने दस्तक दे दी थी। हवाओं के जोर के साथ ही अचानक ही तेज बारिश भी शुरू हो जाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लोगों ने इस बारिश को भी जमकर मजा लिया और गर्मी से निजात पाने के लिए बच्चे हो या बड़े सभी ने अपने अपने घरों की छतों और गलियों में पहुंचकर बारिश में स्नान किया। बारिश के दौरान ही स्कूल और कालेजों में अवकाश हो जाने के कारण काफी छात्र छात्राएं भीगते हुए ही अपने घर पहुंचे। बारिश के कारण शहर की कमोबेश सभी कालोनियों और पॉश इलाकों में भी पानी ही पानी नजर आया।

गलियों में हो रहे जलभराव का असर यह रहा कि कुछ लोगों के मकानों तक भी पानी भर गया। कई मकानों में तो पानी के कारण लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ा और शहर की मलिन एवं निचली बस्तियों तो हाल और भी बदहाल नजर आया। शिव चौक पर तो घुटनों तक पानी भर जाने के कारण यहां पर आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और यहां खरीदी करने आये तथा स्कूल और कॉलेज के बच्चों को इस जलभराव से ही होकर गुजरना पड़ा। इसके साथ ही गांव और देहात में भी बारिश के कारण जलभराव से काफी विकट समस्या का सामना लोगों को करने के लिए विवश होना पड़ा। बारिश के साथ आई तेज आंधी के कारण विद्युत विभाग को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बताया गया कि रामपुर फीडर की लाइन पर पेड़ गिर जाने और दूसरी लाइन पर होर्डिंग टूटकर गिर जाने के कारण लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिस कारण कई बिजलीघरों और फीडर को ब्रेकडाउन देना पड़ा। इसके चलते शहर और गांव देहात में बत्ती गुल होने के कारण लोग परेशान नजर आये। बारिश थमने के घंटों बाद भी कई इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई थी। दूसरी ओर इस बारिश के कारण ककरौली के बेहडा सादात मार्ग पर जिला पंचायत सदस्य शाहनवाज के ईंट भट्टे की चिमनी पर बारिश के दौरान ही तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर जाने से लोगों में दहशत नजर आई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-विकास के विचार को धरातल पर लाई डॉ. प्रज्ञा सिंह

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका डील भविष्य के भारत की मजबूत नींवः संजीव बालियानस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत में घटिया निर्माण का आरोप, भाकियू नेता ने रुकवाया कामवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नजाकत हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कुकर्म करने पर किया

Read More »