संजीव बालियान ने की यूपी के विभाजन की वकालत

मुजफ्फरनगर। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने उत्तर प्रदेश के हित में राज्य के विभाजन की आवाज उठाते हुए कहा कि छोटे राज्यों ने देश में तेजी से तरक्की की है और यदि यूपी का भी विभाजन होता है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश भारत का सबसे ज्यादा विकसित राज्य बनने का गौरव हासिल करेगा। उन्होंने यूपी विभाजन की लड़ाई के लिए राज्य के युवाओं से आगे आकर आवाज उठाने का आह्नान करते हुए कहा कि यूपी के पिछड़ेपन में यहां की आबादी सबसे बड़ा कारण है, विभाजन हुआ तो इसमें पूरब और पश्चिम सभी का फायदा होगा।

पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान हमेशा से ही छोटे राज्यों के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार में अपने दोनों कार्यकाल के दौरान भी इस आवाज को पूख्ता तौर पर उठाते हुए यूपी के विभाजन को यहां की जनता के लिए हितकारी बताने से कभी गुरेज नहीं किया है। अब एक बार फिर से उन्होंने यूपी के विभाजन की आवाज को ताकत देने का काम किया है। इन दिनों डॉ. संजीव बालियान हरियाणा राज्य के चुनाव के लिए सक्रिय हैं और हरियाणा के कई क्षेत्रों में वो पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो उत्तर प्रदेश के विभाजन की बात पूरी ताकत के साथ रखते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा राज्य है। यहां की करीब 25 करोड़ की आबादी है और शायद इस राज्य के पिछड़ने का सबसे बड़ा कारण यही है, कि इसका जनसंख्या बल के आधार पर आकार इतना बड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दस पुलिसकर्मियों सहित 16 लोग घायल

उन्होंने कहा कि बहुत पहले से ही उत्तर प्रदेश के लोगों की यह मांग रही है कि इसका विभाजन होना चाहिए और पूरब, पश्चिम व बुंदेलखंड की कोई लड़ाई नहीं है। यदि पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो वो पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सभी काफी पिछड़ा हुआ है। राज्य का विभाजन हो, यही सभी के लिए बेहतर है। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि अगर इतिहास देखें तो देश में जो भी छोटे राज्य बने हैं, उन्होंने तरक्की तेजी से की है। उत्तराखंड हमसे ही निकलकर बना है, आज उसकी तरक्की हम देख सकते हैं। महाराष्ट्र जीडीपी में पूरे देश में नम्बर वन है, जबकि वो भौगोलिक और जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश से आधा ही है। इसके बावजूद भी इस राज्य ने अपनी प्रगति से सभी को चौंकाया है। उन्होंने युवाओं का आह्नान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विभाजन की बात लेकर उनको आगे आना चाहिए। युवा वर्ग इसके लिए गंभीरता से विचार करें। छोटा प्रदेश होगा तो उसको प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी कंट्रोल करना काफी आसान हो जायेगा। छोटा प्रदेश विकसित राज्य होगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तो हिन्दुस्तान का सबसे विकसित राज्य बन जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर में किया आरसीसी सड़क का लोकार्पण

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका ने बिजली विभाग को दिया हाईटेंशन झटका, मांगे अपने 18 करोड़कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका ने बिजली विभाग को दिया हाईटेंशन झटका,

Read More »