MUZAFFARNAGAR- दस में से आठ निकायों पर हुई धनवर्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में शहरी विकास के लिए केन्द्रीय वित्त आयोग की ओर से करीब पांच अरब रुपये की धनराशि 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अधनी जारी कर दी है। इसके अन्तर्गत जनपद की दस में से आठ नगरीय निकायों के लिए 11.89 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। मुजफ्फरनगर नगरपालिका को 8.64 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई, यह धनराधि शहरी विकास के कार्यों पर खर्च की जायेगी।

स्थानीय निकाय निदेशायल उत्तर प्रदेश के निदेशक अनुज कुमार झा की ओर से सभी जिलाधिकारियों को भेजे गये पत्र में नगरीय निकायों को 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश को केन्द्रीय वित्त आयोग से जारी किये गये बजट की जानकारी दी है। इसमें बताया गया कि यूपी की 10 लाख से कम आबादी वाली नगरीय निकायों को 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 के लिए अनटाइड बेसिक ग्रांट ;बुनियादी अनुदानद्ध की प्रथम किश्त की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। बताया गया कि मुजफ्फरनगर की शाहपुर और बुढ़ाना नगर पंचायतों को छोड़कर मुजफ्फरनगर और खतौली पालिकाओं और नगर पंचायत चरथावल, पुरकाजी, जानसठ, मीरापुर, भोकरहेडी और सिसौली सहित आठ निकायों को ये धनराशि जारी की जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-करोड़ों की जमीन हड़पने को चार बहनों ने बदल डाली मां

इन आठ नगरीय निकायों को कल 11 करोड़ 89 लाख 83 हजार 852 रुपये का अनुदान विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए मिला है। इनमें जिले की दोनों पालिकाओं को 9 करोड़ 84 लाख 19 हजार 237 रुपये जबकि छह नगर पंचायतों को 02 करोड़ 05 लाख 67 हजार 615 रुपये मिले हैं। निदेशक स्थानीय निकाय की ओर जारी की गई सूची के अनुसार नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर को 8 करोड़ 64 लाख 19 हजार 911 रुपये और खतौली पालिका को 01 करोड़ 19 लाख 96 हजार 326 रुपये मिले हैं। जबकि नगर पंचायत मीरापुर को 4647852, नगर पंचायत पुरकाजी को 4242179, नगर पंचायत चरथावल को 3384471, नगर पंचायत जानसठ को 3171523, नगर पंचायत भोकरहेडी को 2764371 और नगर पंचायत सिसौली को 2457219 रुपये की बुनियादी ग्रांट प्राप्त हुई है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में शामिल हुए 11 गांवों में अब टैक्स लगाने की तैयारी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भाज्जू के युवकों की मौत पर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने जताया शोकस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मुर्दा हो गया जिंदाः ढाई बीघा जमीन का कराया फर्जी बैनामावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  27 साल बाद ठेकेदार ने जीती पालिका के खिलाफ

Read More »