मुजफ्फरनगर में सनातन समाज को जागृत करेगा शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान

मंदिर आधारित सामाजिक-आर्थिक मॉडल पर संगठन ने दिया जोर, अभिनव स्वरूप बने शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों ने मंदिरों को समाज के व्यापक विकास का केंद्र बनाने की अवधारणा प्रस्तुत की। संस्था ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को जोड़ते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में अपने विभिन्न प्रकल्पों और योजनाओं का विस्तार से परिचय कराया।

शहर के भोपा रोड पर शनिवार को शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान की ओर से एक पत्रकार वार्ता का आयोजन संगठन के संरक्षक आलोक स्वरूप के निवास पर किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान के अभियान पर बनी 13 मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से संस्था के उद्देश्यों और योजनाओं को मीडिया के समक्ष विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि समाज का मूल आधार है। इसी सोच के तहत शाश्वत हिन्दू मंदिर इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-महिलाओं के सम्मान की खातिर रावण ने उठाई शिव की कांवड़

इस इकोसिस्टम के अंतर्गत शाश्वत देवालय, शाश्वत प्रांगण, शाश्वत बाजार, शाश्वत कार्ड और आशीर्वाद कार्ड जैसी योजनाएं शामिल हैं, जिनका उद्देश्य मंदिरों को सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक गतिविधियों का केंद्र बनाना है। राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि मंदिरों को भक्ति के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनाना समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण का मार्ग है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को धर्म और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि मंदिर यदि आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों से जुड़ते हैं तो इससे समाज को मजबूती मिलेगी और युवा पीढ़ी को एक सशक्त आधार प्राप्त होगा।

संस्था ने शाश्वत बाजार के माध्यम से स्वदेशी ई-कॉमर्स (ऑनलाइन बाजार) को बढ़ावा देने की योजना भी प्रस्तुत की। बताया गया कि यह मंच भारतीय उत्पादों को सनातन समाज के बीच बढ़ावा देगा और स्वदेशी व्यापार को नई दिशा देगा। इस व्यवस्था में किसी एजेंट, बिचौलिये या स्टॉक की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि उपभोक्ता सीधे सनातनी विक्रेता से जुड़ सकेंगे। व्यापार से होने वाले लाभ का एक हिस्सा उपभोक्ता को और दूसरा हिस्सा सनातन संस्कृति के सशक्तिकरण में लगाया जाएगा। पत्रकार वार्ता में “शाश्वत कार्ड” (डेबिट कार्ड आधारित व्यवस्था) की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह केवल बैंकिंग सुविधा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का माध्यम है।

इसे भी पढ़ें:  ट्रैकसूट और फलों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल और दो कारें जलकर राख

इस कार्ड के माध्यम से किए गए खर्च का एक हिस्सा मंदिरों के संवर्धन, शाश्वत प्रांगण के संरक्षण और आश्रम सेवा में लगाया जाएगा। इस प्रकार उपभोक्ता का सामान्य खर्च भी सामाजिक और धार्मिक कार्यों में योगदान देगा। संस्था ने आशीर्वाद कार्ड को आस्था और आर्थिक सशक्तिकरण का अनूठा प्रयास बताया। इस कार्ड के जरिए उपयोगकर्ताओं को रिवॉर्ड या रॉयल्टी प्वाइंट्स मिलेंगे, जो देशभर के लगभग 8 लाख ऑनलाइन होटल, अस्पताल और 5.5 लाख दुकानों में उपयोग किए जा सकेंगे।

कार्यक्रम के अंत में संगठनात्मक विस्तार के तहत मुजफ्फरनगर में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान के सह-संगठन मंत्री रवि कटारिया और प्रदेश महामंत्री ललित माहेश्वरी द्वारा संजय शर्मा, आलोक स्वरूप और अनिल स्वरूप की उपस्थिति में उद्योगपति अभिनव स्वरूप को जिला अध्यक्ष और श्रवण अग्रवाल को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके साथ ही मोहित बंसल को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवमनोनीत पदाधिकारियों का अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने बताया कि शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान देश के 14 राज्यों के 20 चुनिंदा स्थानों के साथ ही मुजफ्फरनगर में भी शाश्वत प्रांगण की स्थापना करने जा रहा है, इसके लिए एक ऐसे मंदिर की तलाश की जा रही है, जिसमें पर्याप्त भूमि उपलब्ध हो सके।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका ने की टैक्स बढ़ाने की तैयारी

बताया कि इस अभियान में शुरूआत से ही आलोक स्वरूप और इनका परिवार पूर्ण सहयोग कर रहा है। आलोक स्वरूप को शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जा रहा है। बताया कि कश्मीर फाइल्स और केरल स्टोरी साइन करने वाली समीरा परवेज शाश्वत प्रांगण की आर्किटेक्ट हैं। इसके अलावा देश और विदेश के अनेक नामचीन लोग सेवाभाव से इस अभियान से जुड़े हैं। सितम्बर तक शाश्वत प्रांगण वजूद में आ जायेंगे। इस पत्रकार वार्ता के माध्यम से संस्था ने मंदिर केंद्रित विकास मॉडल को समाज के सामने रखते हुए स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक सशक्तिकरण का संदेश दिया।

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  मोबाइल टॉवरों से करोड़ों के उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाशहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  ट्रैकसूट और फलों के गोदाम में

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  दलाल संगठनों के खिलाफ डीएम दफ्तर पर धरना-धर्मेन्द्र मलिक ने की कार्रवाई की मांगहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »