दिव्यांशु जटराणा हत्याकांडः रालोद ने मुख्यमंत्री धामी से की सख्त कार्रवाई की मांग

देहरादून पहुंचकर रालोद सांसद चंदन चौहान ने उठाई आवाज, पीड़ित परिवार को सहायता और छात्रों की सुरक्षा के लिए ठोस निर्णय की अपील

मुजफ्फरनगर। देहरादून में एक छात्र की हत्या के मामले ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरी चिंता पैदा कर दी है। इस घटना को लेकर न्याय की मांग अब तेज हो गई है, और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवाज बुलंद हो रही है। देहरादून स्थित उत्तरांचल विश्वविद्यालय में बी.टेक के छात्र दिव्यांशु जटराणा की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने सक्रियता दिखाते हुए न्याय की मांग उठाई है।

इसे भी पढ़ें:  Transfer - मोनालिसा जौहरी बनीं बहराइच की नई SDM, राज्य सरकार ने 65 उपजिलाधिकारियों का किया तबादला

दिव्यांशु जटराणा मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के गांव अथाई का निवासी था। जानकारी के अनुसार, कॉलेज के ही कुछ छात्रों के साथ हुए विवाद के बाद उसे बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद और युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन चौहान देहरादून पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जीरो बैलेंस पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली | UP Smart Meter News

इस मुलाकात के दौरान उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी। साथ ही विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने रालोद सांसद चंदन चौहान को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। रालोद युवा विंग के अध्यक्ष सांसद चंदन का कहना है कि यह केवल एक छात्र की हत्या का मामला नहीं, बल्कि उत्तराखंड में छात्र सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है, जिस पर तत्काल और प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें:  भूख हड़तालः चार दिन में सुमित मलिक का घट गया पांच किलो वजन

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  Transfer – मोनालिसा जौहरी बनीं बहराइच की नई SDM, राज्य सरकार ने 65 उपजिलाधिकारियों का किया

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »