यूपी में नौकरी पाने को अब सिफारिश की जरूरत नहींः योगी

उत्तर प्रदेश में तीन विभागों से 481 युवाओं को मिली नौकरियों, सीएम योगी के साथ मंत्री कपिल देव ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 202 प्रोफेसर, रीडर, चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स (आयुष विभाग) तथा 272 अनुदेशक (व्यावसायिक शिक्षा विभाग और 7 नर्स, हॉस्टल वार्डन और कंपाउंडर (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौकरी पाने के लिए अब सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती है। आयुष विभाग में वेरीफिकेशन में थोड़ी देरी जरूर हुई है। आवेदन, परीक्षा से परिणाम तक किसी सिफारिश या अनैतिक दबाव की जरूरत नहीं पड़ी होगी। नीयत साफ, स्पष्ट नीति से परिणाम आने में देर नहीं लगती है। पिछले नौ साल में सरकार ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कोई सोचता भी नहीं था कि यूपी में नियुक्ति निष्पक्ष तरीके से होगी। हमने अलग-अलग आयोग को जवाबदेही के साथ काम दिया। तकनीक का बेहतर प्रयोग। किसी भी युवा के साथ कोई अन्याय न हो जिससे अब निष्पक्ष भर्ती होती है।

पिछले 15 दिन में यह हमारा चौथा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम है। 26 अप्रैल को 60 हजार पुलिस आरक्षियों की पासिंग आउट परेड। चार बड़ी नियुक्तियां हुईं। पिछले सप्ताह भी नियुक्ति पत्र दिया। आज यह चौथा कार्यक्रम है। आप का प्रदेश सरकार का हिस्सा बनने के लिए स्वागत है। सरकार की भी कुछ अपेक्षाएं होती हैं। जब योग्य और प्रतिभाशाली युवा हिस्सा बनते हैं तो गति और प्रगति दोनों बढ़ेगी। दोनों में बेहतर संबद्ध हैं। इसका परिणाम निष्पक्ष भर्ती है। पैसा लेकर भर्ती होती थी। नौजवाबनों का शोषण होता था। जाति, महजब, धर्म देखकर नियुक्ति होती थी। तो प्रतिभा हताश होकर पलायन करता था। यूपी की प्रगति बाधित होती थी। यूपी बीमारू राज्य बन गया था। यूपी अराजकता की ओर चला गया था। नौजवाबनों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षा के मंदिर में फर्जीवाड़ाः बेटी के लिए इंटर काॅलेज के प्रिंसीपल ने की धोखाधड़ी

यूपी को गुंडा, भ्रष्ट और अराजक प्रदेश बना दिया गया था। आज ऐसा नहीं है। अब देश में कहीं भी चले जाइए और यूपी का नाम आएगा तो सामने वाले का चेहरा चमकता दिखेगा। वह आपके स्वागत के लिए उत्सुक दिखेगा। यूपी की अर्थव्यवस्था को तीन गुना किया गया। प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना किया गया। किसी राज्य से बेहतर यूपी की अर्थव्यवस्था है। अब हमें कोई बीमारू राज्य नहीं कहता है। यूपी सरप्लस स्टेट है। देश का ग्रोथ इंजन बना है। सबसे ज्यादा नियुक्ति पत्र, किसानों को इंसेंटिव, योजनाओं का लाभ देने वाला राज्य बना है। यूपी में हर क्षेत्र में प्रगति दिख रही है। नौजवानों के लिए संभावनाएं बढ़ी हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---दुकानदार की गंदी हरकत देख भड़के बालियान, कपिल ने विपक्ष को दी ये नसीहत

देश में बॉटम थ्री स्टेट से टॉप थ्री स्टेट में शामिल हुआ यूपी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछली सरकारें गुंडे-माफियाओं को अपने गले का हार बना रही थीं। कोई बड़ा निवेशक नहीं आ रहा था। यूपी में गत वर्ष 4000 से ज्यादा बड़े निवेशक आए। 14 से बढ़कर 32 हजार उद्योग लगे हैं। जो कामचोरी करेगा वो दुर्गति से नहीं बच पाएगा। घूस खाने वाला घुन की तरह पूरी व्यवस्था का शोषण करता है।

हमें तय करना है कि गति चाहिए या दुर्गति। यूपी में बहुत संभावनाएं हैं। अब यूपी की गिनती बॉटम थ्री से टॉप थ्री राज्य में हो रही है। आयुष सिर्फ आयुष नहीं, हेल्थ टूरिज्म को आयुष ही आकर्षित कर सकता है। इससे चमत्कार लाया जा सकता है। इस पर काम करना होगा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर को ठीक करना होगा। मेडसिनल प्लांट के लिए किसानों से बात करें। पंचकर्म को आगे बढ़ाएं। पीएम मोदी की विजय को आगे बढ़ा सकेंगे। उन्होंने अलग-अलग बंटे विभागों को एक कर आयुष बनाया है।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 9 लाख से अधिक नौकरियां बिना किसी भ्रष्टाचार के मिलींः मंत्री कपिल देव अग्रवाल

इस मौके पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बहुत प्रगति की है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में वर्तमान सरकार की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर दिया, जहां पहले दलाली और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 9 लाख से अधिक नौकरियां बिना किसी भ्रष्टाचार के दी गई हैं। मंत्री अग्रवाल ने बताया कि उनके विभाग ने पिछले 9 वर्षों में 14 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया है और 7.5 लाख युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्रदान किया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-उत्तर प्रदेश ट्रेड शोःस्वदेशी मेला 2025 का भव्य शुभारंभ

उन्होंने कौशल विकास विभाग के प्रयासों का भी उल्लेख किया, जैसे कि डीडीयूजीकेवाई के तहत ग्रामीण युवाओं को कुशल बनाना और टाटा के माध्यम से आईटीआई में उद्योग की मांग के अनुरूप नए ट्रेड्स (जैसे सोलर, एविएशन, 3डी प्रिंटिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) शुरू करना। मंत्री अग्रवाल ने आत्मनिर्भर भारत और 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में उत्तर प्रदेश और उनके विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने नए नियुक्त कर्मचारियों से ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आग्रह कियाऔर मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व की तुलना हनुमान जी से करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा,

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मैदान कोई भी हो…जीतेगा भारत, मुख्यमंत्री योगी, अखिलेश और यूपी पुलिस ने अपने-अपने अंदाज में टीम को दी बधाईयह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »