Home » Muzaffarnagar » मुजफ्फरनगर-पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़, तीन शातिर बदमाश घायल

मुजफ्फरनगर-पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़, तीन शातिर बदमाश घायल

शाहपुर पुलिस की जवाबी कार्रवाई से खुला चोरियों का राज, चोरी का कैंटर, अवैध हथियार और ट्रांसफार्मर का सामान बरामद

मुजफ्फरनगर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से चोरी का कैंटर वाहन, ट्रांसफार्मर का सामान और तीन अवैध असलहे बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य फरार हो गए हैं।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि थाना शाहपुर पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह एक कैंटर गाड़ी में सवार होकर इलाके में सक्रिय है। सूचना पर थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने पुलिस टीम के साथ मीरपुर चौकी के पास रात में घेराबंदी और चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध कैंटर को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश राहुल, इरशाद और इरफान घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मौके से तीन तमंचे, चोरी के ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, तांबे के तार और एक कैंटर बरामद किया।
अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह पिछले कई महीनों से मुजफ्फरनगर, शामली और आसपास के जिलों में ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार बदमाशों पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान गिरोह के कुछ सदस्य अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाकर इलाके में कॉम्बिंग की, हालांकि अभी तक फरार आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है। सीओ बुढ़ाना ने बताया कि घायल बदमाशों का इलाज शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। पुलिस गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Also Read This

अफसरों को लेकर आधी रात सुरक्षा परखने सड़कों पर उतरे एसएसपी संजय वर्मा

नगर में सुरक्षा का सख्त पहराः फ्लैग मार्च कर परखी कानून-व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण, संदिग्धों व वाहनों की सघन चेकिंग मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में देर रात्रि फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की सतर्कता और यातायात नियंत्रण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया। जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा दिनांक 13 दिसंबर 2025 को देर रात्रि नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया

Read More »

देवबंद कोतवाली में एसपी देहात का औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र में मिली खामियां

देवबंद कोतवाली में एसपी देहात सागर जैन ने शुक्रवार को मिशन शक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच की और पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।   निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने एंटी रोमियो टीम की गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत पीड़ित महिलाओं से शिकायत दर्ज होने के बाद तीन माह तक प्रत्येक पखवाड़े में फीडबैक दर्ज किया जाना अनिवार्य है, लेकिन देवबंद कोतवाली में यह प्रक्रिया अभिलेखों में पूर्ण रूप से दर्ज नहीं पाई गई। इस

Read More »

देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वारंटी अभियुक्त गुलबहार गिरफ्तार, कई केस थे लंबित

सहारनपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवबंद थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारंटी अभियुक्त गुलबहार पुत्र मोहम्मद फैयाज, निवासी ग्राम साल्हापुर, थाना देवबंद को गिरफ्तार कर लिया है।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में देवबंद थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  कार्तिक गंगा स्नान पर शिव चौक पहंुची पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया खिचड़ी वितरण13 दिसंबर 2025 की सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर अभियुक्त को 08:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।  

Read More »