मुजफ्फरनगर पुलिस ने मोबाइल टावर चोरी का किया सफल अनावरण

ग्राम छछरोली एवं ग्राम भेड़ाहेड़ी में लगे मोबाइल टावरों से अज्ञात चोरों द्वारा 5जी बी.बी.यू. कार्ड चोरी कर लिए गए थे

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना भोपा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोबाइल टावरों से की गई महंगी इलेक्ट्रॉनिक चोरी की घटना का पुलिस ने न केवल खुलासा किया बल्कि चोरी गए समस्त उपकरणों की शत-प्रतिशत बरामदगी भी सुनिश्चित की। इस कार्रवाई में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शस्त्र व चोरी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया।
थाना भोपा पुलिस द्वारा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह मोबाइल टावर से चोरी की घटना का शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ सफल अनावरण किया गया है। इस कार्रवाई में चार चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से करीब 6.50 लाख रुपये कीमत के दो 5जी बी.बी.यू. कार्ड इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स एक मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए। घटना का संक्षिप्त विवरण यह है कि 24/25 दिसंबर 2025 की रात्रि में ग्राम छछरोली एवं ग्राम भेड़ाहेड़ी में लगे मोबाइल टावरों से अज्ञात चोरों द्वारा 5जी बी.बी.यू. कार्ड चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में वादी विशाल कुमार पुत्र योगेन्द्र राय निवासी अमित बिहार कूकड़ा थाना नई मंडी द्वारा थाना भोपा पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए जिसके क्रम में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने दिनांक 03 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मोरना से ग्राम बिहारीगढ़ जाने वाले मार्ग पर रजवाहा पुलिया के पास से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए लगभग 6.50 लाख रुपये मूल्य के दो 5जी बी.बी.यू. कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है। इस प्रकार मोबाइल टावर चोरी की घटना का शत-प्रतिशत अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अदनान पुत्र इमरान और शाहनवाज उर्फ आजाद पुत्र इरफान निवासीगण मोहल्ला इस्लामाबाद भूड़ थाना खतौली, शादाब उर्फ सड्डा पुत्र मुराद अली निवासी नई बस्ती मोरना थाना भोपा और साहिब पुत्र राशिद निवासी ग्राम नंगला रेहरू थाना फलावदा जनपद मेरठ शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक साजिद खान और ललित कुमार, हेड कांस्टेबल आदित्य कुमार व रोहित कुमार, कांस्टेबल गौरव कुमार, दलेल यादव और विकास कुमार ने इन शातिरों को दबोचने का काम किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में नवजात की मौत पर बवाल, फोर्टिस हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा

Also Read This

शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में 50 से अधिक दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

शिकोहाबाद- सब्जी मंडी में आधी रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं। आग में 50 से अधिक दुकानें जलकर मलबे का ढेर बन गईं। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में देर रात्रि भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते इसकी चपेट में आने से लगभग 50 से 60 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। इस अग्निकांड में व्यापारियों का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। सब्जी मंडी से शुरू हुई आग ने पास ही स्थित कपड़े की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कपड़े की दुकानों

Read More »

खुले गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट, लगे मां गंगा-यमुना के जयकारे

बड़कोट- गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही अक्षय तृतीया पर आज से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है।आज से चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। वैदिक मंत्रोचार, धार्मिक अनुष्ठान और जय मां गंगा और यमुना के जयकारों के साथ अक्षय तृतीय के पर्व पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस दिव्य पल के साक्षी बने। इसे भी पढ़ें:  इस बार सिसौली में नहीं होगी भाकियू की मासिक पंचायत

Read More »

कानपुर: 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या के बाद पिता ने खुद दी सूचना

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक परिवार के भीतर हुई वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुलिस के मुताबिक, किदवई नगर के K-ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 के एक फ्लैट में 11 साल की जुड़वा बच्चियां मृत मिलीं। मामले में बच्चियों के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना उस वक्त सामने आई जब सुबह करीब 4:30 बजे यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि उस समय फ्लैट के दूसरे कमरे में पत्नी और बेटा सो रहे थे। पुलिस ने उन्हें जगाया, तब परिवार को पूरी घटना

Read More »