मां की ममता: चैत्र नवरात्र पर महिला उत्थान को नवशक्ति यात्रा का शुभारंभ

आर्यपुरी के रविदास मंदिर से समाजसेवी ममता अग्रवाल ने शुरू किया नौ देवी, नौ बस्ती और नौ संकल्प अभियान

मुजफ्फरनगर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए आर्यपुरी से एक अनूठी पहल और अनोखे संकल्प अभियान की शुरूआत की गई। समाजसेवी ममता अग्रवाल ने रविदास मंदिर से नवशक्ति यात्रा का शुभारंभ कर महिला उत्थान और सशक्तिकरण को समर्पित अपने नौ देवी, नौ बस्ती और नौ संकल्प अभियान की नींव रखी। इस अवसर पर उनके द्वारा बालिकाओं के साथ मां शैलपुत्री का पूजन कर नारी शक्ति के सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता और आत्मनिर्भरता का संदेश समाज तक पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नई मंडी में 22 नवंबर से होगा श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ

शहर के मौहल्ला आर्यपुरी स्थित रविदास मंदिर में गुरूवार को भाजपा जिला मंत्री एवं समाजसेवी ममता अग्रवाल द्वारा नवशक्ति यात्रा का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरूआत सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से की गई, जिसमें महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण एवं शारीरिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं को अपने अधिकारों, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एसपी क्राइम ने पुलिसकर्मियों को पढ़ाया चुनावी ड्यूटी का पाठ

इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ब्लड टेस्टिंग की विशेष व्यवस्था की गई। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को कैल्शियम, आयरन एवं मल्टीविटामिन वितरित किए गए, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य की नियमित देखभाल के लिए प्रेरणा मिल सके। कार्यक्रम के सफल संचालन व आयोजन में भाजपा जिÞला मंत्री एवं वरिष्ठ समाज सेवी ममता अग्रवाल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। इसके अतिरिक्त इस आयोजन को सफल बनाने में उनके साथ नीति अग्रवाल, सोनिया लूथरा, सीमा, संतोष शर्मा एवं मणि पटपटिया सहित अन्य समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने मिलकर इस सामाजिक पहल को प्रभावी बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आरा मशीन पर दो मजदूरों में मारपीट, एक की मौत

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। कई महिलाओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से उन्हें न केवल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिलती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। ममता अग्रवाल ने बताया कि नवशक्ति यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। आयोजकों ने जानकारी दी कि यह यात्रा आगामी दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेगी।

Also Read This

कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिकों ने किया अभिनंदन, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पार्क मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत,

Read More »