आरडीएफ पर तकरारः रंगदार धर्मेन्द्र मलिक के समर्थन में सड़कों पर जन सैलाब

आरडीएफ के नाम पर कचरा लाने के विरोध में भाकियू अराजनैतिक का जोरदार प्रदर्शन, एसएसपी कार्यालय का किया घेराव, यातायात व्यवस्था ध्वस्त

मुजफ्फरनगर। दूसरे राज्यों से ईंधन (आरडीएफ) के नाम पर फैक्ट्रियों में लाए जा रहे कचरे को लेकर जनपद मुजफ्फरनगर में विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक के खिलाफ लगाए गए रंगदारी और अवैध वसूली के आरोपों के बाद मामला और भड़क गया। शनिवार को इसके विरोध में किसानों, यूनियन कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का भारी जनसैलाब सड़कों पर उतर आया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

 

आरडीएफ ट्रांसपोर्टरों और सप्लायरों द्वारा शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक पर रंगदारी मांगने, अवैध वसूली का दबाव बनाने, वाहन चालकों से मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ के आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए शनिवार सुबह भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता, किसान और ग्रामीण बड़ी संख्या में गांव देहात से निकलकर अपने वाहनों के साथ शहर की सड़कों पर उतर आए। हजारों की संख्या में मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने पुलिस कार्यालय में अफसरों की गाड़ियों के आगे लेटकर विरोध जताया और आरडीएफ लाने वालों को कचरा माफिया करार दिया। किसानों का कहना था कि किसी भी कीमत पर मिलों में कचरा जलाने नहीं दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए क्रांतिसेना कर रही हिंदू समाज का जागरण

प्रदर्शन के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। कोर्ट रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक, सदर बाजार और शिव चौक से यातायात डायवर्ट करना पड़ा। प्रकाश चौक पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य वाहनों के साथ पहुंचे किसानों के चलते कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों के साथ तीखी झड़पें भी देखने को मिलीं। धरने के दौरान धर्मेन्द्र मलिक गले में तख्ती डालकर पहुंचे, जिस पर धर्मेन्द्र मलिक रंगदार है, लिखा हुआ था। उन्होंने इसे अपने खिलाफ चलाए जा रहे कथित षड्यंत्र का प्रतीक बताते हुए कहा कि कचरा माफिया उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वो रंगदार हैं तो एसएसपी के सामने हैं, उनको गिरफ्तार किया जाये, नहीं तो उन पर बेबुनियाद इल्जाम लगाकर बदनाम करने वालों का पुलिस इलाज करे।

इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में चोरी से मचा हड़कम्प

इस आंदोलन को गठवाला खाप के मुखिया चौधरी राजेन्द्र मलिक, थाम्बेदार और कई चौधरियों का खुला समर्थन मिला। गठवाला खाप से भारी संख्या में लोग धरने में शामिल रहे। इससे एक दिन पहले बाबा राजेन्द्र मलिक द्वारा जारी वीडियो का संज्ञान लेते हुए खाप के प्रतिनिधि एसएसपी कार्यालय पहुंचे और घोषणा की कि पूरी गठवाला खाप धर्मेन्द्र मलिक के समर्थन में खड़ी है। प्रदर्शन के दौरान भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने डीएम और एसएसपी सहित पुलिस प्रशासन को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कचरा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  नकली दवा प्रकरणः पत्नी के नाम लाइसेंस, व्हाटसएप पर दवा करोबार

वहीं, पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सड़कों पर खड़ी दो गाड़ियों को सीज किया और कई वाहनों के चालान काटे। इसे लेकर पदाधिकारियों और थानेदार के बीच धरनास्थल पर खुली बहस भी हुई। बिजनौर और शामली सहित अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एक स्थान पर जाम में फंसी एम्बुलेंस का मामला भी सामने आया, जिससे प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हुए। कुल मिलाकर, आरडीएफ के नाम पर कचरा लाने के विरोध और धर्मेन्द्र मलिक के समर्थन में हुआ यह प्रदर्शन जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जबकि प्रशासन के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

Also Read This

चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट: अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत पीछे नहीं हटेगा

नई दिल्ली। ईरान के चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट में भारत की भूमिका को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत इस परियोजना से बाहर निकल सकता है। हालांकि, भारत सरकार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि चाबहार पोर्ट से पीछे हटना कोई विकल्प नहीं है, भले ही अमेरिकी प्रतिबंधों में दी गई छूट की समय सीमा समाप्त होने के करीब हो। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए वॉशिंगटन के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। विदेश

Read More »

सांसद खेल महोत्सव में जी.डी. गोयनका स्कूल के विद्यार्थियों ने सांगीतिक प्रस्तुति से मोहा मन

मुजफ्फरनगर। सांसद खेल महोत्सव 2025–26 के समापन समारोह में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सांगीतिक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया, जहां कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने मंच पर अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसे भी पढ़ें:  अंसारी रोड पर अस्पतालों की पेयजल आपूर्ति बंदविद्यार्थियों की इस प्रस्तुति का निर्देशन विद्यालय के संगीत मेंटर श्री प्रवेंद्र सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने तालमेल और ऊर्जा के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा और प्रबंधक श्री सचिन गोयल

Read More »

मणिकर्णिका घाट विवाद पर सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, AI वीडियो से भ्रम फैलाने का आरोप

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मणिकर्णिका घाट विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि एआई जेनरेटेड वीडियो के जरिए मंदिरों को तोड़े जाने का भ्रम फैलाकर जनभावनाओं को भड़काने की साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के समय भी इसी तरह का प्रयास किया गया था। उस दौरान एक वर्कशॉप में रखी टूटी मूर्तियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर काशी की विरासत को बदनाम करने की कोशिश हुई थी। अब एक बार फिर वही रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोप

Read More »

घने कोहरे में सड़क सुरक्षा पर मुजफ्फरनगर नगरपालिका की बड़ी पहल

मुख्य मार्गों पर लगाए जा रहे 4100 हाई-क्वालिटी रिफ्लेक्टर, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात में किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का भी लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे के बीच सड़क हादसों की संभावनाओं को कम करने के लिए नगरपालिका परिषद ने रोड सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों के साथ मिलकर उन कार्यों की समीक्षा की, जिनका उद्देश्य सड़कों पर शहरवासियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। घने कोहरे के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के

Read More »

गाजियाबाद लोनी हत्या: अंधविश्वास में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद लोनी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंधविश्वास और नरबलि के शक में तीन दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More »