भैंस लूटकांड का खुलासा, आरोपी फैजान गिरफ्तार, दो कटरे बरामद

खतौली पुलिस ने भैंस लूटकांड का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए दो कटरे (लवारे) बरामद कर उन्हें पीड़ित किसान की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस के अनुसार 11-12 जून की रात रसूलपुर कैलौरा निवासी किसान सुखपाल के घर में घुसकर बदमाशों ने उन्हें और उनके पुत्र को बंधक बना लिया था।

इसे भी पढ़ें:  आठ रुपये करेंसी के तीन पुराने नोट 90 लाख में खरीदने के नाम पर ठगी

आरोपियों ने तमंचे के बल पर दो भैंस और दो कटरे लूट लिए थे। इस संबंध में खतौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने मामले की जांच करते हुए शुक्रवार को मेरठ जनपद के खिवाई निवासी फैजान पुत्र इस्तयाक को पैठ रोड स्थित खिवाई चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर मॉडल टाउन कॉलोनी के पास एक बाग से दो कटरे बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय किसान सम्मेलन में लहराया भाकियू का हर अंगोछा

पीड़ित सुखपाल को मौके पर बुलाकर बरामद कटरों की पहचान कराई गई। उन्होंने बरामद किए गए दोनों कटरों को अपना बताया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ खतौली थाने में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं तथा उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  एमडीए के नाम पर अवैध वसूली और रंगदारी का धंधाः शातिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस टीम को मिली सफलता इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र, उपनिरीक्षक धर्मवीर कर्दम, लक्ष्यदीप सिंह, अनवार राना सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Share This Article