मुजफ्फरनगर-रजवाहे में बोरे से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस-फोरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग

ग्राम मांडी में देर रात शव मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी शव की शिनाख्त, एसपी देहात और सीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम मांडी स्थित श्मशान घाट के पास से गुजर रहे रजवाहे से एक बोरे में बंद अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व फोरेंसिक टीम ने रात में ही मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का संकलन शुरू कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे मामले में रहस्य और गहराता जा रहा है।
तितावी थाना पुलिस को देर रात सूचना मिली कि ग्राम मांडी के श्मशान घाट के पास बह रहे रजवाहे में एक बोरा पड़ा हुआ है, जिसमें किसी व्यक्ति का शव होने की आशंका है। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष तितावी रात में ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बोरे को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि बोरे के अंदर एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। घटना स्थल को तत्काल सुरक्षा घेरा प्रदान करते हुए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर मौजूद सभी संभावित साक्ष्योंकृबोरे की बनावट, शव की स्थिति, आस-पास के निशान एवं रजवाहे के किनारों पर पड़े फुटमार्ककृका वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण किया।

इसी बीच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी फुगाना रूपाली राय भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए तितावी पुलिस को जल्द से जल्द मृतक की पहचान सुनिश्चित करने और घटना के हर पहलू की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए। एसपी देहात आदित्य बंसल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पुलिस प्रयासरत है कि मृतक की पहचान जल्द से जल्द स्थापित की जा सके। पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेजा गया है तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि शव को कहीं और से यहां पर लाकर फेंका गया है, ताकि मृतक की पहचान छिपाई जा सके। इस संबंध में नज़दीकी थानों को मृतक की संभावित पहचान हेतु सूचित कर दिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस इसको एक सुनियोजित हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। सबसे पहली चुनौती मृतक की शिनाख्त कराना है। ग्राम मांडी और आसपास के क्षेत्रों में इस घटना से चर्चा का माहौल है। पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के आधार पर घटना के कारणों और मृतक के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  चोर-चोर की झूठी अफवाह फैलाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  खालापार पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »