निखरेगी ग्रामीण बाल प्रतिभाः 80 गांवों में स्थापित होंगे डिजिटल पुस्तकालय

72 लाख रुपये से खरीदी जाएंगी 19 हजार से ज्यादा पुस्तकें, बच्चों को वार्षिक व प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगा मार्गदर्शन

मुजफ्फरनगर। ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। जनपद के 80 गांवों में डिजिटल बाल एवं किशोर पुस्तकालयों में बच्चों को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों का भंडार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी शैक्षिक प्रतिभा को निखारने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिलेगी। शिक्षा उन्नयन पर केंद्रित इस परियोजना के सहारे ग्रामीण बच्चों को ज्ञान का डिजिटल खजाना मिलेगा। 72 लाख की लागत से 80 गांवों के इन डिजिटल पुस्तकालयों में 19 हजार से ज्यादा पुस्तकें उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। डिजिटल बाल पुस्तकालयों से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिलेगी। पुस्तक क्रय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, प्रत्येक केंद्र पर 90 हजार रुपये की पुस्तकों की व्यवस्था की जायेगी।
जनपद की 80 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) स्थापित करते हुए उनको प्रारम्भ किए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रत्येक पुस्तकालय में 239 पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग ने 72 लाख रुपये की लागत से पुस्तक क्रय की तैयारी पूरी कर ली है। जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा 17 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा पुस्तक चयन समिति का गठन किया गया, जिसने पुस्तकालयों के लिए उपयुक्त पुस्तकों का चयन किया।
चयनित पुस्तकों की खरीद के लिए गठित पुस्तक क्रय समिति से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद 10 फरवरी 2026 को सरकारी जैम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित की गई। निविदाएं 25 फरवरी 2026 को अपराह्न 2 बजे तक पोर्टल पर खुली रहेंगी, जिसके बाद उन्हें खोला जाएगा। बताया कि प्रथम चरण में तैयार 80 ग्राम पंचायतों के पुस्तकालयों के लिए पुस्तकों की खरीद शीघ्र की जाएगी। शासन के निर्देशों के अनुसार नॉन-एनबीटी पुस्तकें खरीदी जाएंगी। प्रत्येक पुस्तकालय के लिए 90 हजार रुपये की पुस्तकों की व्यवस्था की जाएगी। इस प्रकार 80 पुस्तकालयों के लिए कुल 72 लाख रुपये की पुस्तकें खरीदी जा रही हैं।
डीपीआरओ ने बताया कि इन डिजिटल पुस्तकालयों में उपलब्ध कराई जाने वाली पुस्तकें बच्चों को वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब अपने ही गांव में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे उनकी शैक्षिक उपलब्धियों में सकारात्मक परिवर्तन आने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बैंक में नौकरी के नाम पर तीन भाइयों ने ठग लिये दस लाख

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  एनआरआई भाइयों की कृषि भूमि का फर्जी बैनामा, प्रधानपति समेत नौ पर एफआईआरगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  डूबकर मर गया मजदूर पिता, बेटियों ने लाश पर आने से किया इंकारइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव की

Read More »