भारत-अमेरिका डीलः अब धर्मेन्द्र मलिक ने मारा जुबानी डंक

भारत सरकार के समझौते का किया समर्थन, कहा-पंजाब से नहीं मिल रहा डील का विरोध करने वाले नेताजी को कोई साथ

मुजफ्फरनगर। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज है। एक ओर किसान संगठनों का विरोध जारी है, तो दूसरी ओर किसान राजनीति से जुड़े नेताओं के बीच बयानबाजी ने माहौल को और गरमा दिया है। सोशल मीडिया पर हो रही टिप्पणियां अब सीधे नेतृत्व पर निशाना साध रही हैं। भाकियू प्रमुख नरेश टिकैत और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच हलवाई का ततैया वाली टिप्पणी के बाद चल रही सियासी तीर के बीच भाकियू नेता धर्मेन्द्र मलिक ने भी जुबानी डंक मारने का काम किया है। उनका कहना है कि ‘नेताजी बौखलाहट’ में हैं।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव में कादिर राणा को हराने वाले अरशद को मिली धमकी

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर चल रही बहस के बीच भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का हिस्सा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के शीर्ष नेतृत्व के बीच शीत युद्ध की स्थिति बनती दिख रही है। हाल ही में दिया गया हलवाई का ततैया, संबंधी बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा और विवाद का कारण बना हुआ है। इस बयान के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है और सियासी तीर एक-दूसरे पर जमकर छोड़े जा रहे हैं। इसी क्रम में टिकैत परिवार से अलग होकर किसान संगठन चला रहे भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने भी सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर परोक्ष रूप से भाकियू नेताओं नरेश टिकैत और राकेश टिकैत पर टिप्पणी की है।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल में पशु चोर गिरोह से मुठभेड़, एक बदमाश घायल होकर गिरफ्तार, दूसरा दबोचा गया

धर्मेन्द्र मलिक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर फैलाए जा रहे झूठ को पंजाब से समर्थन न मिलने के कारण नेताजी बौखलाहट में हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती, यानी एक ही रणनीति बार-बार सफल नहीं होती। एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में धर्मेन्द्र मलिक ने भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए गए इस समझौते का समर्थन किया। उन्होंने डील शब्द का अर्थ स्पष्ट करते हुए इसे व्यापारिक समझौता बताया और कहा कि यह समझौता व्यापक स्तर पर प्रभावशाली और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। उनके अनुसार भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते आर्थिक संबंध आज वैश्विक राजनीति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की दिशा तय कर रहे हैं। यह केवल व्यापारिक अनुबंध नहीं, बल्कि एक नई रणनीतिक साझेदारी का स्वरूप है।
उन्होंने निवेश, तकनीक, रक्षा, कृषि, डिजिटल अर्थव्यवस्था और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। मलिक के मुताबिक यह समझौता बाजार के विस्तार, निर्यात में वृद्धि, रोजगार सृजन और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि यह सहयोग लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी विश्वास पर आधारित है, जो साझा समृद्धि की दिशा में निर्णायक कदम साबित हो सकता है। उनका मानना है कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत को आर्थिक और रणनीतिक रूप से मजबूत करने के लिए इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां आवश्यक हैं।

इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मंडी स्थल पर हुई बैठक, दिवंगत शारिक राणा को दी श्रद्धांजलि

Also Read This

लेखपाल परीक्षा में नहीं हुई कोई नकल, पुलिस जांच में परीक्षा केंद्र को क्लीन चिट

मुजफ्फरनगर। लेखपाल परीक्षा के दौरान नई मंडी थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट किया है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में किसी सिपाही द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से नकल कराई गई। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तत्काल जांच की गई। पुलिस के अनुसार यह वीडियो दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज से संबंधित बताया गया था। वायरल सामग्री में कक्ष संख्या 23 को लेकर नकल कराने जैसा आरोप लगाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम परीक्षा केंद्र

Read More »
SDM Nikita Sharma and SDM Lakshmi Lamba Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर की SDM निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा का प्रमोशन, मिला ADM स्तर का वेतनमान

बैचमेट पीसीएस अफसर निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा को एडीएम स्तरीय नया वेतनमान जारी लक्ष्मी जानसठ और निकिता खतौली तहसील में तैनात, मंत्री अनिल से विवाद में सुर्खियों में रहीं निकिता मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक सेवा से जुड़ी दो महिला अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिले में तैनात एसडीएम निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा को शासन ने प्रमोशन लाभ देते हुए एडीएम स्तर का वेतनमान प्रदान किया है। दोनों अधिकारियों की कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन द्वारा प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कई पीसीएस अधिकारियों को उच्च वेतनमान और प्रमोशन लाभ दिए गए हैं। इसी

Read More »

मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार

चैकिंग के दौरान मीरापुर पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था बदमाश जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सम्भलहेड़ा नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी वाहिद घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक, मोबाइल, पैन कार्ड और नकदी बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जानसठ सीएचसी भेजा गया है। इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मंडी

Read More »

मुजफ्फरनगर के टाउनहाल परिसर में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारक

मीनाक्षी स्वरूप के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश शासन ने दी मंजूरी, 50 लाख की लागत से स्थापित होगी प्रतिमा   सभासद राजीव शर्मा लाए थे बोर्ड में प्रस्ताव, मंत्री कपिल देव अग्रवाल की मजबूत पैरवी से मिली जल्द स्वीकृति मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। टाउनहाल परिसर में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा और स्मारक के निर्माण को उत्तर प्रदेश शासन ने मंजूरी दे दी है। लंबे समय से प्रस्तावित यह योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है, जिससे शहर में सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका

Read More »

Ebola Virus In India: इबोला को लेकर भारत सतर्क, कांगो-युगांडा से आने वाले यात्रियों पर निगरानी बढ़ी

नई दिल्ली। अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते खतरे के बाद भारत ने भी एहतियाती मोर्चे पर सख्ती शुरू कर दी है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय यानी DGHS की ओर से यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है। खास तौर पर उन यात्रियों को सतर्क रहने को कहा गया है, जो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान से भारत आ रहे हैं या इन देशों के रास्ते यात्रा कर रहे हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी ऐसे यात्रियों के लिए स्वास्थ्य निगरानी और रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत किया गया है। WHO ने क्या कहा? WHO ने 17 मई 2026 को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ

Read More »

42 डिग्री तापमान में प्रधान राजकुमार भगत की अग्नि तपस्या बनी आस्था का केंद्र

खतौली क्षेत्र के पिपलहेड़ा गांव में चार घंटे तक पांच धूनियों के बीच करते हैं तप भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच जहां आमजन घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं पिपलहेड़ा गांव के प्रधान तपस्वी राजकुमार भगत अपनी कठिन अग्नि तपस्या को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसे भी पढ़ें:  पुत्रवधु ने उड़ा दी घर में रखी रकम, दी मुकदमे की धमकीबताया जाता है कि भगत जी प्रतिदिन खुले आसमान के नीचे पांच अग्नि धूनियों के मध्य बैठकर करीब चार घंटे तक भगवान का ध्यान एवं साधना करते हैं। चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं के बावजूद उनकी अटूट भक्ति और

Read More »