मुजफ्फरनगर-आठ किसानों की टयूबवैल पर चोरों का धावा, कीमती सामान चोरी

पुलिस की गश्त न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। किसानों ने कहा कि लगातार हो रही इन वारदातों से खेती पर बुरा असर पड़ रहा है और रात में खेतों की रखवाली करना भी मुश्किल हो गया

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में अज्ञात चोरों ने आठ किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए वहां से कीमती उपकरण व विद्युत सामग्री चोरी कर ली। एक ही रात में कई ट्यूबवेलों पर हुई चोरी की वारदात ने ग्रामीणों और किसानों में दहशत व आक्रोश फैला दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर किसानों ने सामूहिक रूप से रतनपुरी थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मंडावली खादर निवासी सत्यप्रकाश पुत्र जयपाल सिंह ने पुलिस को अन्य किसानों के साथ मिलकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। किसान सत्यप्रकाश द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि 24 नवंबर की रात्रि में गांव मंडावली खादर के जंगल में स्थित उनकी टयूबवैल के साथ ही गांव ही किसान मदन पुत्र रतनपाल, सुरेश पुत्र नकली, अनिल पूत्र अनूप, सुरेन्द्र पुत्र मदन पाल, संजीव पुत्र नत्थू सिंह और बिजेन्द्र पुत्र रतन की टयूबवैल की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने वहां से स्टार्टर, विद्युत केबिल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है।
ग्रामीणों के अनुसार, चोर देर रात खेतों में स्थित ट्यूबवेलों के शेड तोड़कर वहां रखे मोटर, तांबे के तार, पंप के पार्ट्स और अन्य कृषि उपकरण उठा ले गए। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने शेड टूटे पाए और सामान गायब देखा तो हड़कंप मच गया। किसानों का कहना है कि इन उपकरणों की कीमतलाखों रुपये तक होती है, जो उनकी खेती के लिए बेहद जरूरी हैं। पीड़ित किसानों ने घटना पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में चोरियों की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। किसानों ने कहा कि लगातार हो रही इन वारदातों से खेती पर बुरा असर पड़ रहा है और रात में खेतों की रखवाली करना भी मुश्किल हो गया है। उधर, रतनपुरी पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास की जांच की जा रही है और चोरों का सुराग लगाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का भी आश्वासन दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मददगार बनेंगे फोन नम्बरः एसआईआर में हो रही परेशानी, तो डायल करें 1950

Also Read This

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  नए साल पर मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ करनी थी मस्ती, भांजी ने मामा के घर करा दी चोरीजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी

Read More »