एनआरआई भाइयों की कृषि भूमि का फर्जी बैनामा, प्रधानपति समेत नौ पर एफआईआर

भूमाफिया गिरोह ने जमीन पर कब्जे का किया प्रयास, विरोध करने पर की गई मारपीट, 20 लाख की रंगदारी की भी मांग

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में करीब 25 साल से विदेश में रहकर कारोबार कर रहे एनआरआई भाइयों की कृषि भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेचने और कब्जा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भूमि की देखरेख कर रहे एनआरआई के मामा ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने न केवल कृषि भूमि पर खड़ी फसल उजाड़ी, बल्कि मारपीट कर 20 लाख रुपये की रंगदारी भी मांग डाली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात सगे भाइयों सहित नौ आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें फर्जी बैनामा कराने वाला प्रधान पति भी शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर में एनआरआई भाइयों की कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने और फर्जी बैनामा कराने का मामला तूल पकड़ गया है। थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम तिस्सा निवासी मुमताज अली पुत्र अमीर हसनैन ने सिखेड़ा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके सगे भांजे मोहम्मद अख्तर और जीशान हैदर पुत्रगण स्व. अली अख्तर निवासी ग्राम बिलासपुर थाना नई मंडी, बीते 20-25 वर्षों से दुबई में रहकर रोजगार कर रहे हैं। दोनों भाई एनआरआई हैं और ग्राम बहादरपुर में स्थित उनकी कृषि भूमि खसरा नंबर 66/1 रकबा 0.475 हेक्टेयर और 67/1 रकबा 1.917 हेक्टेयर की देखरेख वो अन्य परिजनों के साथ मिलकर करता है।
पीड़ित मुमताज के अनुसार, मनोज कुमार पुत्र तिलकराम निवासी कुकड़ा और ओमपाल पुत्र सुखबीर निवासी ग्राम पचेण्डा ने आपसी साजिश के तहत खसरा 67/3 की कृषि भूमि का एक फर्जी बैनामा तैयार कर उसे सिखेडा थाना क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर के ही निवासी और गांव के प्रधानपति भगत सिंह पुत्र हरवीर सिंह के नाम कर दिया। जबकि मौके पर खसरा 67/3 नाम की कोई भूमि मौजूद ही नहीं है और न ही इस भूमि पर किसी आरोपी का कभी कब्जा रहा है। पीड़ित ने यह भी बताया कि तहसील सदर प्रशासन ने पहले भी आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ जांच रिपोर्ट दे रखी है और उसके विरुद्ध न्यायालय में मुकदमे भी चल रहे हैं।
तहरीर के अनुसार, 14 नवंबर 2025 की शाम लगभग 5 बजे भूमि का बैनामा अपने नाम कराने वाले ग्राम प्रधानपति भगत सिंह, उसके भाई हरेंद्र, शिवराज, ध्यान सिंह उर्फ शोदान, अजब सिंह, धमेन्द्र, योगेंद्र, सन्नी पुत्र भगत सिंह और वंश पुत्र ध्यान सिंह उर्फ शोदान समेत अन्य लोग एक अमीन को लेकर उनकी भूमि पर पहुंच गए। आरोपियों ने ताजी बोई हुई सरसों की फसल को ट्रैक्टर से उखाड़ फेंका और पूरी फसल को खुर्दबुर्द कर दिया गया। इन लोगों ने जमीन पर अपना कब्जा दिखाने का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर शिकायतकर्ता मुमताज अली तथा स्थानीय निवासी व रिश्तेदार शबी हैदर पुत्र अमीर हैदर पर आरोपियों ने लातदृघूंसों, डंडों से हमला कर दिया और धमकियां देते हुए गंदी गालियां दीं। पीड़ितों के अनुसार, आरोपियों ने मौके पर फसलें भी बर्बाद कर दीं।
घटना की सूचना मुमताज ने डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर अधिकांश आरोपी फरार हो गए, हालांकि भगत सिंह, सचिन सिंह और अजब सिंह को पुलिस ने ट्रैक्टर सहित पकड़ लिया। पीड़ित का आरोप है कि तत्काल शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिससे वह और उसके भांजे लगातार भय और दबाव में रहे। पीड़ित ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी गिरोह उनसे जमीन छोड़ने के बदले 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा हैं और चेतावनी दे रहा हैं कि रकम न देने पर वे जमीन पर कब्जा कर लेंगे और परिवार को जान से मार देंगे। लगातार दबाव और धमकियों के बीच मुमताज अली ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने, उनकी तथा उनके विदेश में रह रहे भांजों की भूमि की सुरक्षा करने और परिवार की जानदृमाल की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। एसएचओ सिखेडा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सभी नौ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी की मुजफ्फरनगर सभा में गठबंधन का सियासी तड़का

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  ईरानी तेल टैंकर ने बदला रुख, भारत छोड़ अब चीन की ओरकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर से चयनित 24 आपदा मित्र 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »