रात के अंधेरे में पीपल के पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत

अंधेरा, कोहरा और सड़क पर कुछ दूरी पर बने गड्ढे होने के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और इंजन बाहर निकल आया

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मंगलवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना छपार क्षेत्र के बसेड़ा-बरला रोड पर हरिद्वार से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पीपल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और इंजन बाहर निकल आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बसेड़ा से बरला की ओर तेज गति से जा रही थी। अंधेरा, कोहरा और सड़क पर कुछ दूरी पर बने गड्ढे होने के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सीधे पेड़ से जा टकराई।
इस सम्बंध में सीओ सदर डॉ. रविशंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की देर रात को थाना छपार क्षेत्रान्तर्गत बरलादृबसेड़ा रोड पर एक कार बसेड़ा से बरला की ओर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। उक्त वाहन में सवार तीन व्यक्तियों में से वंश कश्यप पुत्र खड़क सिंह तथा राहुल कश्यप पुत्र रमेश निवासीगण दौलतपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार गंभीर रूप से घायल हो गये तथा कार चालक गौरव कश्यप पुत्र देवदास निवासी रामनगर कॉलोनी हरिद्वार को भी हल्की चोटें आई हैं।

सूचना पर थाना छपार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा सभी घायल व्यक्तियों को त्वरित उपचार हेतु डायल-112 की सहायता से जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर भेजा गया, जहाँ पर उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल वंश एवं राहुल कश्यप की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा और परिजनों को भी सूचित कर दिया गया था। देर रात ही हरिद्वार से युवकों के परिजन थाने पहुंच गये थे। पुलिस के अनुसार बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों मृतक युवकों के शव परिजनों को सौंप दिये गये। दोनों युवकों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है। इस हादसे के कारण परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक देर रात स्विफ्ट डिजायर कार से हरिद्वार से मुजफ्फरनगर की ओर आ रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर पूर्णः मुजफ्फरनगर की छह विधानसभा में 3.44 लाख मतदाताओं के नाम कटेकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »