रविदास मंदिर के जीर्णाेद्धार की आधारशिला में ममता अग्रवाल ने रखी प्रथम ईंट

आर्यपुरी के प्राचीन रविदास मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा नेत्री ने लिया भाग, समाज के सहयोग से शीघ्र निर्माण पूर्ण होने की जताई उम्मीद

मुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला आर्यपुरी स्थित प्राचीन रविदास मंदिर के जीर्णाेद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत सोमवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री, समाजसेविका एवं मूलचंद रिसोर्ट की डायरेक्टर ममता अग्रवाल ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए मंदिर निर्माण के लिए प्रथम ईंट रखकर कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समिति पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नकली करेंसी के साथ नेशनल खिलाड़ी सहित दो दबोचे

मंदिर समिति के आमंत्रण पर पहुंची प्रमुख समाजसेविका ममता अग्रवाल ने भूमि पूजन में भाग लेकर मंदिर के कायाकल्प की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर ममता अग्रवाल ने कहा कि जब ईश्वर किसी व्यक्ति पर प्रसन्न होते हैं तो उसे सद्कर्मों का भागीदार बनने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आर्यपुरी के प्राचीन रविदास मंदिर के जीर्णाेद्धार एवं पुनर्निर्माण के पूजन में शामिल होकर उन्हें ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त हुई है। मंदिर निर्माण की प्रथम शिला रखने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मंदिर पुनर्निर्माण का बीड़ा उठाने वाले सत्यवीर सिंह एवं मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से यह पुण्य कार्य प्रारंभ हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईश्वर के आशीर्वाद, समिति के समर्पण और समाज के सहयोग से मंदिर निर्माण का कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ेगा तथा शीघ्र ही श्रद्धालुओं को एक भव्य और सुसज्जित मंदिर प्राप्त होगा।

इसे भी पढ़ें:  उज्ज्वल आत्मदाह कांडः 8 दिसम्बर से कॉलेज गेट पर बेमियादी धरना देंगे परिजन

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर के पुनर्निर्माण को क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया तथा निर्माण कार्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। भूमि पूजन के साथ मंदिर के जीर्णाेद्धार की औपचारिक शुरुआत होने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर की देखरेख कर रहे संत शिरोमणि रविदास मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश कुमार के अलावा कमेटी से जुड़े ऊषा, विक्की, सुभाष कुमार, राहुल सिंह, संजीव कुमार, दीपक, आकाश, आशु, मोनू, पंकज कुमार, राहुल कुमार, धर्मवीर, विपिन कुमार, राजपाल, अरूण कुमार, सागर, नीरज और सुधीर आदि भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी राहतः अब अपने आप प्रीपेड से पोस्टपेड होंगे स्मार्ट मीटर

Also Read This

मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भीषण टक्कर, पांच लोगों की हुई मौत, 20 घायल

छिंदवाड़ा- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा.बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हुई हैए जबकि 20 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा.बैतूल नेशनल हाईवे बड़ा सड़क हादसा घटित हुआ है। पिकअप वाहन की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हुई है। पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। पांच मजदूरों की मौत हुई है। वहींए 20 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है। उपचार जारी है। कुछ मजदूरों को गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना स्थल की तस्वीर काफी भयावह हैं।

Read More »