मुजफ्फरनगर के उद्यमियों ने बताया आखिर क्यों जहरीली हो रही हवा

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ;आईआईएद्ध द्वारा जनपद में अचानक से बढ़े वायु प्रदूषण को लेकर चिंता जाहिर करते हुए साफ कर दिया कि मौजूदा परिस्थिति में जिले के उद्योग अधिकांश मानकों का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन वायु प्रदूषण उद्योगों से नहीं, बल्कि दूसरे कारकों से फैल रहा है, जिनको चिन्हित किया जाना जरूरी है, इसके लिए उद्यमियों ने क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिलकर समग्र योजना बनाने की मांग की।

आईआईए चैप्टर चेयरमैन पवन गोयल के मागर्दशन में उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अंकित सिंह से विभागीय कार्यालय जाकर मिला। इस दौरान अनेक मुद्दों पर वार्ता की गई। साथ ही एक ज्ञापन क्षेत्रीय अधिकारी को सौंपा। इसमें उद्यमियों से कहा गया कि मुजफ्फरनगर के उद्योग और नागरिकों की ओर से हम आपके समक्ष वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाना चाहते हैं। सर्दियों की शुरुआत के साथ, वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है, जो हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए चिंता का विषय है। उद्यमियों ने दावा किया कि हमारी अधिकांश फैक्ट्रियाँ निर्धारित मानकों के अनुरूप चल रही हैं और सीएक्यूएम के गत वर्ष के निर्देशों के अनुरूप जनरेटर भी लगाए हैं। पीएनजी के साथ-साथ ईंधन का उपयोग निर्धारित नॉर्म्स के अनुसार किया जा रहा है, जिसका निरीक्षण भी विभिन्न विभागों द्वारा नियमित रूप से किया जाता है। इसके बावजूद, वायु गुणवत्ता में गिरावट आना, दर्शाता है कि फैक्ट्रियों का इसमें योगदान नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फोन पर तलाक देकर पति ने घर से निकलवाया

उद्यमियों ने कहा कि जनपद में प्रदूषण फैलाने के दूसरे कारकों में मुख्य रूप से नागरिक और कृषि अपशिष्ट का जलना, कोल्हुओं से प्रदूषण, सड़क पर वाहनों की अधिकता से प्रदूषण, धूल और अन्य ठोस अपशिष्ट का खराब प्रबंधन, नगर पालिका और पंचायतों द्वारा कूडे का सही तरह से निस्तारण न करना, निर्माण गतिविधिया और सड़कों की खराब स्थिति से धूल का उड़ना शामिल है। उद्यमियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाने और सभी कारणों को चिन्हित करके इन अनियंत्रित गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के साथ ही मांग की गई है कि वायु गुणवत्ता के लिए एक समग्र योजना बनाई जाए। उद्योग से इतर भी सभी कारणों को चिन्हित करके उनके समाधान के लिए कदम उठाए जाए। नियमित निगरानी और मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाए। जन जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि लोग वायु गुणवत्ता के महत्व को समझ सके। इसके साथ ही सुझाव दिया कि जनपद में वायु गुणवत्ता को अच्छा करने के लिए किसी संस्थान से अनुसंधान और रिसर्च कराने की आवश्यकता है। उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी को आश्वस्त किया कि उद्योग जगत इस चुनौती का सामना करने के लिए पूर्ण समर्थन और सहयोग के लिए तैयार है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, वाइस चेयरमैन अमित गर्ग, सचिव अमित जैन, जॉइंट सेक्रेट्री उमेश गोयल, अमन गुप्ता और राहुल मित्तल उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  चन्द्रशेखर के प्रत्याशी जाहिद ने मीरापुर से ठोंकी दावेदारी, जयंत का इंतजार

Also Read This

मुजफ्फरनगर में हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश दस बदमाश गिरफ्तार

गिरोह के दो सदस्य हुए फरार अवैध असलाह बरामद शामली सहारनपुर और गाजियाबाद तक फैला था नेटवर्क मुजफ्फरनगर। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 10 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। खालापार थाना पुलिस की कार्रवाई में 10 अवैध हथियार जिंदा कारतूस 10 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क मुजफ्फरनगर के अलावा शामली सहारनपुर और गाजियाबाद समेत कई जिलों तक फैला हुआ था। पुलिस फरार सप्लायरों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। खालापार थाने में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

Read More »

भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और पीडीए वर्ग पर अत्याचार बढ़ेः राम आसरे विश्वकर्मा

सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों पर कार्य कर रही है, जिससे किसान, मजदूर, गरीब और युवा वर्ग प्रभावित हुआ

Read More »

भैंस लूटकांड का खुलासा, आरोपी फैजान गिरफ्तार, दो कटरे बरामद

खतौली पुलिस ने भैंस लूटकांड का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए दो कटरे (लवारे) बरामद कर उन्हें पीड़ित किसान की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस के अनुसार 11-12 जून की रात रसूलपुर कैलौरा निवासी किसान सुखपाल के घर में घुसकर बदमाशों ने उन्हें और उनके पुत्र को बंधक बना लिया था। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में पर्यटन, पर्यावरण और वन्य जीवन पर वाद-विवादआरोपियों ने तमंचे के बल पर दो भैंस और दो कटरे लूट लिए थे। इस संबंध में खतौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित

Read More »

ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं का हल्ला बोल, पांचवें दिन भी जारी रही हड़ताल

खतौली। प्रदेश सरकार की प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री एवं पेपरलेस पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों एवं मुंशियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को खतौली तहसील में पांचवें दिन भी कलमबंद हड़ताल जारी रही। प्रदर्शनकारियों ने उप निबंधक कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रस्तावित व्यवस्था को वापस लेने की मांग की।अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों का आरोप है कि नई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के माध्यम से रजिस्ट्री कार्य को निजी कंपनियों के हाथों सौंपने की तैयारी की जा रही है। इससे प्रदेश के लाखों अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं, टाइपिस्टों तथा इस कार्य से जुड़े अन्य लोगों की आजीविका पर

Read More »

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

खतौली सोशल मीडिया पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। खतौली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जारी प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक लड़कियों के सामने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस करता दिखाई दे रहा था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान रोबिन पुत्र संजय निवासी ग्राम मखेड़ी, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में की। पुलिस

Read More »

रेलवे स्टेशन पर कत्ल: योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला, लात-घूंसों से हमला

नई दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक यात्री की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त बागपत यूपी निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर योग एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हुई जब यात्री ट्रेन में चढ़ने

Read More »