राज मिस्त्रीयों को बताई ड्यूरागार्ड सीमेंट की खासियत

मुजफ्फरनगर। भवन निर्माण के लिए बाजार में उतारे गये ड्यूरागार्ड सीमेंट की विशेषता और तकनीकी जानकारी के लिए कंपनी की ओर से राज मिस्त्रीयों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया।

ड्यूरागार्ड सीमेंट ने दावत रेस्टोरेंट पर निर्माण ठेकेदारों की मीटिंग आयोजित की, जिसमें कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने ठेकेदारों का स्वागत किया और उन्हें संबोधित किया। इस अवसर पर कंपनी के सेल्स प्रमोटर श्री दिव्यांश जैन और चंद्रमोहन जैन ने कहा कि ड्यूरागार्ड सीमेंट निर्माण उद्योग में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्रांच मैनेजर गौरव द्विवेदी ने कहा कि हमारा उद्देश्य ठेकेदारों के साथ सहयोग करना और उन्हें हमारे उत्पादों के बारे में जानकारी देना है।

इसे भी पढ़ें:  नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थी अहिल्याबाईः ममता अग्रवाल

तकनीकी विशेषज्ञ समेश और आकाश ने गार्ड सीमेंट की गुणवत्ता और निर्माण संबंधित तकनीकी जानकारी पर प्रकाश डाला। ठेकेदारों को ड्यूरागार्ड सीमेंट को अधिक से अधिक प्रयोग में लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर ठेकेदारों को उनके प्रयत्नों को प्रोत्साहित करने के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया। सेल्स प्रमोटर, ड्यूरागार्ड सीमेंट दिव्यांश जैन ने बताया कि ड्यूरागार्ड सीमेंट की ओर से यह मीटिंग निर्माण ठेकेदारों के साथ संबंध मजबूत करने और उन्हें कंपनी की गुणवत्तापूर्ण सीमेंट के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिला चित्सिालय में अब होगी ईएनटी की पढ़ाई
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *