59 साल पुराने बकाया किराये में जीएसटी लेने पर पालिका में रार

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में शहरी क्षेत्र में बनी पालिका की मार्किट की दुकानों के किरायेदार पशोपेश में है। पालिका के किराया विभाग द्वारा इन दुकानदारों से बकाया वसूली और किराया निर्धारण की कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान दुकानदारों पर तय बकाया किराया रकम पर 18 फीसदी जीएसटी भी वसूल की जा रही है, लेकिन यह जीएसटी साल 1965 से बकाया किराये पर लिये जाने की व्यवस्था को लेकर पालिका में नई रार शुरू हो गई है। दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए चेयरपर्सन से शिकायत की, क्योंकि जो जीएसटी कानून 2017 में लागू हुआ, वो 1965 से कैसे लागू किया जा सकता है। इसी आधार पर दुकानदार मामले को उठाये हुए हैं। चेयरपर्सन ने भी प्रकरण में नाराजगी व्यक्त करते हुए कर निर्धारण अधिकारी को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये हैं। व्यवस्था सुधार नहीं होने और कुछ प्रकरणों में 1965 से तय बकाया किराये पर ली गई जीएसटी का समायोजन नहीं किये जाने पर पालिका मार्किट के दुकानदारों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इसको लेकर जल्द मीटिंग बुलाने की भी तैयारी की जा रही है।

नगरपालिका परिषद् की शहरी क्षेत्र में अपनी 17 मार्किट हैं। इनमें वर्तमान में 509 दुकानदार किरायेदार के रूप में अपना अपना कारोबार चला रहे हैं। इन किरायेदारों पर किराया बढ़ोतरी की ओर बढ़ते हुए नगरपालिका परिषद् के टैक्स विभाग के किराया पटल ने जो फार्मूला अपनाया, उसका विरोध होना शुरू हो गया है। इसमें की गई कई व्यवस्थाओं को दुकानदारों ने गलत बताते हुए उनको बदलने की मांग की है। पालिका की शिव मार्किट के दुकानदार और व्यापारी नेता भानु प्रताप अरोरा ने बताया कि पालिका द्वारा पिछले करीब एक सवा साल से पालिका मार्किट के दुकानदारों पर शासनादेश के अनुसार किराया बढ़ोतरी करते हुए बकाया वसूली का काम कर रही है, इसके लिए बकाया पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू करते हुए वसूल किया जा रहा है, लेकिन यह जीएसटी की रकम दुकानदारों से 1965 और 1977 से लागू आवंटन और बकाया किराया रकम पर तय किया जा रहा है, जबकि 59 साल पहले 1965 में जीएसटी तो क्या कोई भी टैक्स लागू नहीं था। 1965 से 2024 तक बकाया किराया रकम तय करते हुए इस पर टोटल रकम पर 18 प्रतिशत जीएसटी लिया जा रहा है। व्यापारी 59 साल के बकाया पर जीएसटी तय होने से परेशान है, कुछ लोगों ने इस बकाया को मय जीएसटी जमा भी करा दिया है, जोकि गलत है। भानु प्रताप अरोरा का कहना है कि उन्होंने अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर इस मामले को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष रखा था और यही मांग की थी कि जीएसटी 2017 में लागू हुआ है, इसको 2017 से ही लिया जाये, इससे पहले 2077 से 2017 तक सर्विस टैक्स और वैट लागू किया गया था, जिसमें 14 प्रतिशत टैक्स लिये जाने का प्रावधान था और 1965 से 2007 तक कोई टैक्स लागू नहीं था। ऐसे में जिन प्रकरणों में 1965 से 2024 तक जीएसटी लिया गया है, उनमें नये सिरे से संशोधन करते हुए व्यापारी से ज्यादा ली गई रकम का उसके आगामी किराये के रूप में समायोजन किया जाये।

इसे भी पढ़ें:  25 हजार का इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

व्यापारियों की समस्या को देखते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कर निर्धारण अधिकारी को मामले में नियमानुसार व्यवस्था बनाने के निर्देश देते हुए 1965 से ही बकाया रकम पर जीएसटी लिये जाने की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। सूत्रों का कहना है कि अंजू अग्रवाल के समय में पारित प्रस्ताव संख्या 630 के अन्तर्गत दी गई व्यवस्था और शासनादेश के अनुसार किराया बढ़ोतरी की जा रही है। इसमें 2024 तक जो बकाया राशि बन रही है, उस कुल धनराशि पर 18 प्रतिशत जीएसटी वसूल की जा रही है। मौजूदा बोर्ड में करीब एक साल में 100 पत्रावलियों का इसी व्यवस्था के तहत निस्तारण किया जा चुका है। इसके लिए पालिका द्वारा जीएसटी के अधिवक्ता से राय ली गयी थी, उनकी राय के अनुसार ही काम किया जा रहा है, लेकिन व्यापारी इसे गलत बताते हुए चेतावनी दे रहे हैं कि यदि ज्यादा ली गई रकम का समायोजन नहीं किया गया तो आंदोलन होगा, इसके लिए जल्द ही पालिका मार्किट के दुकानदारों की मीटिंग बुलाने की तैयारी भी की जा रही है। पालिका के कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार यादव का कहना है कि उनके कार्यकाल में किसी भी दुकानदार व्यापारी से 1965 से अब तक के बकाया पर 18 प्रतिशत जीएसटी नहीं ली गयी है। जो भी प्रकरण हैं, वो उनके चार्ज संभालने से पहले के हैं। इस सम्बंध में कोई भी व्यापारी उनसे नहीं मिला है। किसने जीएसटी जमा कराई उनको नहीं पता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रकरण उनके सामने आयेगा तो वो उसके नियमानुसार निस्तारण के लिए कार्यवाही करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा

Also Read This

शशि थरूर क्यों नाराज़ हैं? कोच्चि कार्यक्रम से उठा सियासी सवाल

नई दिल्ली/कोच्चि। कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर एक बार फिर पार्टी के भीतर असहजता की खबरें सामने आ रही हैं। केरल के कोच्चि में हाल ही में आयोजित एक बड़े राजनीतिक कार्यक्रम के बाद थरूर के कथित तौर पर नाराज होने की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्वयं को उपेक्षित महसूस हुआ, जिससे उनका असंतोष खुलकर सामने आया। यह नाराजगी ऐसे वक्त उभरी है, जब केरल की सियासत और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पहले ही रणनीतिक चुनौतियों से जूझ रही है। कोच्चि कार्यक्रम में क्या हुआ? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोच्चि में आयोजित इस महापंचायत कार्यक्रम को

Read More »

26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो अलर्ट: कई स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद

नई दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनज़र 23 जनवरी को होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल और 26 जनवरी की मुख्य परेड के दौरान राजधानी के कुछ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने इस संबंध में यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इन मेट्रो स्टेशनों पर गेट रहेंगे बंद डीएमआरसी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से निम्न स्टेशनों पर कुछ गेटों से प्रवेश और निकास दोनों प्रतिबंधित रहेंगे— केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन: गेट नंबर 3 और 4 उद्योग भवन: गेट नंबर 1 लाल किला: गेट नंबर 3 और 4 जामा मस्जिद: गेट नंबर 3 और 4

Read More »

वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 41, आदर्श कॉलोनी में सभासद हिमांशु कौशिक के आवास पर “मिशन फिट भारत – हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेहत की जांच कराई। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वत में लोक निर्माण विभाग के एक्सईन गिरफ्तारशिविर में मौजूद अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने लोगों का बॉडी वेट, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, स्केलेटल मसल्स और विसरल फैट जैसी जरूरी जांचें कीं। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी।

Read More »

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें:  प्रशांत कुमार यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी बनेबच्चों को बसों से वापस भेजा

Read More »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश, तेज हवाएं और ठंड की वापसी के संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं और गरज-चमक ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों और दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी नहीं है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। क्यों बदला अचानक मौसम? जनवरी का महीना आम तौर पर कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, लेकिन

Read More »

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मिर्जापुर। मिर्जापुर में फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे एक संगठित अपराध नेटवर्क का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। जिम के नाम पर युवतियों को फंसाने, अश्लील सामग्री के जरिए ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पीड़िताओं की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच अब एक बड़े रैकेट तक जा पहुंची है, जिसके तार कई जिम, ट्रेनरों और यहां तक कि एक पुलिसकर्मी से भी जुड़े मिले हैं। एनकाउंटर में पकड़ा गया मास्टरमाइंड पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी जिम संचालक फरीद अहमद है, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई

Read More »